Jammu Kashmir Chunav: पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, 24 सीटों के लिए अधिसूचना जारी
Jammu Kashmir Chunav: जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में 24 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में मतदान होगा।
आयोग ने शोपियां की दो सीटों, कुलगाम की तीन सीटों, अनंतनाग की सात सीटों, डोडा की तीन सीटों, किश्तवाड़ की तीन सीटों और रामबन जिले की दो सीटों के लिए अधिसूचना जारी की है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार इन सीटों के लिए 27 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को की जाएगी।

चुनाव आयोग ने नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की है। दक्षिण कश्मीर में चार और चिनाब घाटी में तीन सहित सात जिलों में फैली इन सीटों के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications