जम्मू कश्मीर के वानपोरा में बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने निष्क्रिय किया सड़क किनारे लगाया गया 5 किलो IED

जम्मू कश्मीर में पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ के ज्वाइंट सर्च अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वानपोरा में नेवा- श्रीनगर रोड पर तलाशी के दौरान 5 किलो आईईडी बरामद किया गया।

श्रीनगर, 23 दिसंबर। जम्मू कश्मीर में पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ के ज्वाइंट सर्च अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वानपोरा में नेवा- श्रीनगर रोड पर तलाशी के दौरान 5 किलो आईईडी बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि यह आईईडी एक बर्तन में डालकर सड़क के किनारे लगाया गया था।

 Jammu kashmir

जब सुरक्षाबलों ने आस पास की तलाशी ली तो उन्हें इसके बारे में जानकारी मिली।आईईडी की जानकारी मिलते ही बन निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को नष्ट कर दिया।

शुरू की गई जांच
सर्च अभियान में मिले आईईडी को सबसे पहले नष्ट कर दिया गया उसके बाद इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पुलिस इस मामले को लेकर एक केस भी फाइल कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़े कदम उठाए गए हैं। सबसे पहले कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही कई पर नजर भी रखी जा रही है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: सेना ने की आतंकवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का IED बरामद | वनइंडिया हिंदी

    आतंकियों के छिपने की मिली थी सूचना
    कुछ खूफिया सुत्रों से सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि वानपोरा में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस बार ये सर्च अभियान पुलवामा पुलिस, 50 आरआर और 183 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर चलाया। इसी अभियान के दौरान की जा रही तलाशी में इस आईईडी के बारे में पता चल पाया।

    इससे पहले बुधवार देर शाम आतंकवादियों ने श्रीनगर के मेरजानपोरा स्थित ईदगाह के पास पीएस सफाकदल में एक नागरिक को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। आधिकारिक बयान के मुताबिक नागरिक की पहचान रौफ अहमद के रूप में हुई है। घायल अवस्था में एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः वैष्णो देवी मंदिर के पास जंगलों में लगी आग लेकिन यात्रा प्रभावित नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+