जम्मू कश्मीर: शोपियां में बड़ा आतंकी हमला, अज्ञात बंदूकधारियों ने 3 लोगों को मारी गोली

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर में आतंकियों को लेकर सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है। इस बीच शोपियां में बड़ा आतंकी हमला सामने आया है, जहां आतंकियों ने तीन लोगों को गोली मार दी।Jammu

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने आम नागरिकों को अपना निशाना बनाया है। अधिकारियों के अनुसार शोपियां जिले के गंगरान में गुरुवार (13 जुलाई) रात को आतंकियों ने तीन गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी।

jammu-kashmir

इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शोपियां के गगरान इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने 3 गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी। इलाके में गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस और सेना ने शोपियां के गगरान में इलाके को घेर लिया। कुछ लोग घायल हो गए।

वहीं पुलिस और सेना के जवानों ने शोपियां के गगरान की चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार हमले करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले राजौरी जिले में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया था।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि गोली लगने से घायल होने वाले मजदूरों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के अनमोल कुमार, हिरालाल यादव और पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+