जम्मू-कश्मीर: जैश ए मोहम्मद की बड़ी साजिश नाकाम, 10 KG वजन का IED बरामद

जम्मू-कश्मीर, मई 15: एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अलर्ट रहते हुए दहशतगर्दों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलवामा में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जैश ए मोहम्मद ने बड़ा हमला करने की साजिश को रचा था, जिसको टालते हुए 10 किलोग्राम वजन का एक IED बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई को एक इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया है। सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की और फिर IED बरामद किया है।

 IED

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि जैश के आतंकी आईईडी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद अलर्ट रहते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और कई संदिग्धों से भी जवानों ने कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद 10 किलोग्राम के वजन का आईईडी बरामद किया गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली।

आपको बता दें कि इससे पहले 9 मई को पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। सेना और पुलिस ने पुंछ जिले के फागला से 19 ग्रेनेड बरामद किए थे। आतंकियों ने ग्रेनेड को जंगलों में छिपा कर रखा हुआ था, लेकिन भारतीय सेना ने उनका पता लगा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+