Jammu & Kashmir: कठुआ में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मिला संदिग्ध गुब्बारा, बड़ी साजिश की आशंका

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया है। इस गुब्बारे पर 'आई लव यू पाकिस्तान' लिखा हुआ है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीम जांच में जुट गईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से यह गुब्बारा जासूसी के उद्देश्य से भेजा गया है।

Pakistani balloon recovered in Kathua

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कठुआ जिले के चाम बाग इलाके से शनिवार को एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया गया है। इस गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए गुब्बारे को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है। ताकी जांच करके वास्तविकता का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के इलाकों में तलाशी भी ली गई। हालांकि, इस तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, पुलिस की तरफ से इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं कुछ स्थानीय शरारती तत्वों द्वारा यह हरकत पुलिस को गुमराह करने के लिए तो नहीं की गई?

मामले में पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी इलाके मे दहशत पैदा करने के लिए इस तरह की हरकत की जा चुकी है। फिलहाल मामले में जांच कई एंगलों से की जा रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पर्यटकों से गुलजार हो रही जम्मू-कश्मीर की वादियां, आजादी के बाद एक साल में सबसे ज्यादा 1.62 करोड़ टूरिस्ट आए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+