Who is Iltija Mufti: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की सीट बिजबेहरा पर बंपर वोटिंग, बचा पाएंगी गढ़?
Iltija Mufti Seat Srigufwara-Bijbehara Voting: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में आज 18 सितंबर को 24 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 26.72 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। पहले चरण में जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती बिजबेहरा से प्रत्याशी हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में हाई प्रोफाइल सीटों में से एक श्रीगुफवारा-बिजबेहरा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 27.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। इल्तिजा मुफ्ती की सीट श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट अनंतनागग जिले में आती है। बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

इल्तिजा मुफ्ती जीवन परिचय (Iltija Mufti Biography in Hindi)
- उम्र-37 साल
- शिक्षा-पोस्ट ग्रेजुएट। दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और इंग्लैंड की वारविक विश्वविद्यालय से पीजी।
- मां-महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम जम्मू कश्मीर
- जॉब-लंदन में इंडियन हाई कमीशन में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के तौर पर काम किया।
- चर्चा-18 सितंबर 2019 को जब मां महबूबा मुफ्ती को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत डिटेन किया गया तब अपने ट्वीट की वजह से इल्तिजा चर्चा में आई।
- बिजबेहरा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रही इल्तिजा अपनी मां महबूबा की मीडिया एडवाइजर भी हैं।

किस जिले में कितना मतदान?
- अनंतनाग-25.55%
- डोडा-32.20%
- किश्तवाड़-32.69%
- कुलगाम 25.95%
- पुलवामा 20.37%
- रामबन 31.25%
- शोपियां 25.96%
(सुबह 11 बजे तक की स्थिति)
श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट के उम्मीदवार (Shrigufwara-Bijbehara seat Candidates )
- बशीर अहमद शाह-नेशनल कॉन्फ्रेंस
- सोफी यूसुफ-बीजेपी
- इल्तिजा महबूबा मुफ्ती-पीडीपी

श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट का इतिहास (Shrigufwara-Bijbehara seat History )
- जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले की श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट ने दो मुख्यमंत्री दिए हैं। एक मोहम्मद सईद और दूसरी महबूबा मुफ्ती।
- इल्तिजा मुफ्ती अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है, जो श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से चुनाव लड़ रही है। पिछले 25 साल से इस सीट पर मुफ्ती परिवार व पीडीपी का कब्जा है।
- बिजबेहरा सीट पर 1967 से लेकर अब तक 9 बार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हुए। इनमें से 6 चुनाव में मुफ्ती परिवार या PDP कैंडिडेट की जीत हुई है। नेशनल कॉन्फ्रेस अब तक सिर्फ तीन बार जीत सकी है।












Click it and Unblock the Notifications