जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे मिला IED, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, क्या अमरनाथ यात्रा थी टारगेट?
Jammu News: जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई। बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच में संदिग्ध वस्तु इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) निकला।
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकियों की हलचल काफी तेज होती नजर आ रही है। सोमवार देर रात जम्मू के नगरोटा में हाईवे के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और वस्तु की तकनीकी जांच शुरू की। बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया।
एसपी ग्रामीण राहुल चरक के मुताबिक, हमें राजमार्ग के पास एक संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिली थी। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। जांच में संदिग्ध वस्तु इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) निकला। टीम ने आईईडी को नष्ट कर दिया है और आगे की जांच जारी है। क्या अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने का था प्लान ?

वहीं, मीडिया के पूछे जाने पर कि क्या अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए इसे प्लान किया गया होगा? एसपी ग्रामीण राहुल चरक ने कहा कि यह जांच का विषय है। मामले की जांच जारी है।
एक दिन पहले पुलवामा में आतंकियों डेरा
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 21 अगस्त की शाम पुलवामा स्थित लारो-परिगाम इलाके में आतंकियों का डेरा डालने की खबर सुरक्षाबलों को लगी। मौके पर सुरक्षा बल की एक टुकड़ी पहुंची। इलाके की चारों तरफ घेराबंदी की गई। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। खुद को घिरता देख दो से तीन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों का घेरा तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications