JKCA से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला को समन, ED ने पूछताछ के लिए बुलाया
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA)से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अब्दुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया और जेसीए के अधिकार क्षेत्र में नियुक्तियां की। कथित रूप से ये आरोप लगाए गए हैं कि तत्कालीन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फंड की हेराफेरी करने के लिए ऐसा किया।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने फारूक अब्दुल्ला को गुरुवार (11 जनवरी) को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2022 में मामले में आरोप पत्र दायर किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया कि ये मामला जेकेसीए के बैंक खातों से अस्पष्टीकृत नकद निकासी का है। कथित रूप से आरोप है कि जेकेसीए ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा कुछ अन्य निजी बैंक खातों में फंड ट्रांसफर किया था।

दरअसल, मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 2018 में दायर चार्जशीट दायर की थी। ईडी के ताजा समन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में ईडी की ओर से तलब किए फारूक अब्दुल्ला पहले नेता नहीं है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले आरोपों का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications