Farooq Abdullah: फारुख अब्दुल्ला ने कहा-वे चुनाव में खूब चिल्लाएंगे हिंदू खतरे में है...झांसे में मत आना

Farooq Abdullah, नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू संभाग के अखनूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि, वे चुनाव में खूब कहेंगे कि हिंदू खतरे में है। उनके झांसे में मत आना। इसके साथ ही अब्दुल्ला ने 50 हजार वेकेंसियों की भी बात कही।

Recommended Video

    Farooq Abdullah ने Akhnoor की Rally में की Bhagwan Ram की तारीफ | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Farooq Abdullah SAYS They will use Hindu khatre mai hain during elections but not fall prey to it

    अखनूर में एक जनसभा को संबोधित पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, कोई भी मजहब बुरा नहीं होता,बुरे उस मजहब के लोग होते हैं। धर्म कोई भी भ्रष्ट नहीं होता है। सीनियर लीडर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव के दौरान 'हिंदू खतरे में हैं' का खूब इस्तेमाल करेंगे... लेकिन मेरी आपसे गुजारिश है कि आप इसके झांसे में न आएं।

    अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, हमने कभी पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया। जिन्ना मेरे पिता से मिलने आए थे, लेकिन हमने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। हम इसके लिए खुश हैं, पाकिस्तान में लोग सशक्त नहीं हैं। नेकां के नेता ने आगे कहा कि, हमें यहां 50,000 नौकरियों का वादा किया गया था, वे कहां हैं? हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और हमारे बच्चे सभी बेरोजगार हैं।

    फारुख अब्दुल्ला ने चुनाव कराने जाने पर जोर देते हुए कहा कि, राज्य का विकास एक राज्यपाल द्वारा नहीं किया जा सकता है, आप उसे जवाबदेह नहीं ठहरा सकते। इसलिए चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले शुक्रवार को खबरें आई थी कि, फारुख अब्दुल्ला ने नेकां के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन शाम को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इन खबरों का खंडन कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+