जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम के हलान वन क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने के बाद मुठभेड़ जारी है, इसमें तीन जवानों की गोली लगने से मौत हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार को घायल हुए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने आधिकारिक बयान में कहा, "तीन घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।"
के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा कि ऑपरेशन हलाण, कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। अब तक मिले अपडेट के मुताबिक सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले अपडेट के मुताबिक आतंकियों तलाश में ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications