बारामूला में चल रहा एनकाउंटर, तीन आतंकी ढेर, तीन अभी भी छिपे
श्रीनगर, 21 अप्रैल। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में बड़गांव पुलिस और सेना के जवान हिस्सा ले रहे हैं। एनकाउंटर के बारे में आईजीपी कश्मीर ने बताया कि यह मालवा में चल रहा है, शुरुआत में दोनों ही ओर से फायरिंग हुई है। एनकाउंटर में तीन जवान और एक आम नागरिक घायल हुआ है। हालांकि इन्हें हल्की चोट आई है। एनकाउंटर अभी चल रहा है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बारामूला में चल रहे एनाउंटर में तीन जवानों को और एक आम नागरिको को मामूली चोटें आई हैं। इस एनकाउंटर में अभी तक तीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया है, जबकि तीन आतंकियों के अभी भी छिपे होने की खबर है। इलाके को चारो ओर से घेर लिया गया है।

एनकाउंटर में लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। आतंकी के पास से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इसके साथ ही उसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया है। बता दें कि सुरक्षाकर्मियों को इलाके में कुछ आतंकियों को छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। गोलीबारी में तीन जवानों और एक आम नागरिक को चोट आई है।












Click it and Unblock the Notifications