जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भीषण मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ होने की सूचना है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर लिया है। Encounter in Ahwatoo area Kulgam jammu kashmir
श्रीनगर, 27 सितंबर : पुलिस और सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में कुलगाम में दो अलग-अलग अभियानों में एक पाक आतंकवादी सहित 3 JeM आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद शफी गनी और मोहम्मद आसिफ वानी के रूप में हुई है

दोनों आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों की कार्रवाई के संबंध में समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कुलगाम के अहवाटू इलाके में मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी ढेर हो गए हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। मारे गए आतंकियों के शवों की शिनाख्त नहीं हुई है।
आतंकियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड
इससे पहले Kulgam encounter के संबंध में जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजीपी कश्मीर ने बताया, मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि जिन दोनों आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू की है, पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक दोनों जैश टेररिस्ट्स कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल रहे हैं।
भीषण गोलाबारी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, कुलगाम के अहवाटू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी हो रही है। पुलिस ने आतंकियों की पहचान जैसे विस्तृत विवरण शेयर नहीं किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications