जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में रात 11.06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है। अच्छी बात है कि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि धरती की सतह की नेती सात प्लेट्स हैं जिन्हें टैक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। यह हमेशा घूमती रहती हैं। ऐसे में जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो इससे कंपन पैदा होती है। यह कंपन धरती की ऊपरी सतह पर भूकंप के तौर पर महसूस की जाती है।
प्लेट्स की टक्कर जब ज्यादा तेज होती है तो इससे बड़ी तबाही होती है। बहरहाल भूकंप आने पर कुछ जरूरी बातों का खयाल रखना बेहद जरूरी है जिससे आप अपने आप को इस प्राकृतिक आपदा से बचा सके।
जब कभी भूकंप महसूस हो तो तुरंत किसी खुली जगह में पहुंचने की कोशिश करें। अगर आप खुली जगह पर नहीं पहुंच सकते हैं तो किसी चीज के नीचे लेट जाएं और खुद को बचाने की कोशिश करें।
भूकंप को रिक्टर स्केल पर मापात जाता है। 5 से अधिक तीव्रता के भूकंप के झटकों से आंशिक नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। लेकिन जब भूकंप के झटके 6 और 7 से ऊपर होता है कि इससे भारी तबाही आती है।
हालांकि यहां जरूरी बात यह है कि भूकंप की आवृत्ति धरती की सतह के नीचे है या ऊपर। अगर आवृत्ति ऊपर है तो कम क्षेत्र इसके प्रभाव में आएंगे, लेकिन अगर भूकंप की आवृति जमीन की सतह के नीचे है तो इसका असर ज्यादा बड़े क्षेत्र में महसूस होगी।












Click it and Unblock the Notifications