केंद्र सरकार ने श्रीनगर एयरपोर्ट को किया 'प्रमुख हवाई अड्डा' घोषित
ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता। इसका एक उदाहरण देखने को मिला ब्राजील में, जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी को इंप्रेस करने के लिए कुत्ता बन गया।
श्रीनगर, 6 नवंबर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रमुख हवाई अड्डा घोषित किया। शनिवार को मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 2008 की धारा 2 की उप-धारा (i) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार श्रीनगर हवाई अड्डे को प्रमुख हवाईअड्डा घोषित करती है।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान 23 अक्टूबर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन का उद्घाटन किया था। अमित शाह ने श्रीनगर से शारजाह और यूएई के लिए भी सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इसी के साथ 11 साल बाद एक बार फिर कश्मीर से संयुक्त अरब अमीरात के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत हुई है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का बड़ा खुलासा, कहा- सुनील पाटिल है क्रूज ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड, कई एनसीपी नेताओं से संपर्क
श्रीनगर से अब चार घंटे में पहुंचें दुबई
श्रीनगर से अब दुबई समेत किसी भी खाड़ी देश तक का सफर मात्र चार घंटे में मुक्कमल हो पाएगा। जम्मू-कश्मीर के जो यात्री खाड़ी देशों के लिए जाना चाहते हैं उन्हें अब दिल्ली या पंजाब से फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं है। वह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय से ही सीधी उड़ान भर सकेंगे। इससे न केवल उनके पैसे बल्कि समय की भी बचत होगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का यह फैसला न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को लाभान्वित करेगा, बल्कि इससे वहां के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घाटी की कारोबारी गतिविधियां भी लाभान्वित होंगी। सीधी उड़ान न होने के कारण किसी भी खाड़ी देश जाने के लिए जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को 12 से 15 घंटे का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ 4 घंटे में यह सफर मुकम्मल हो जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications