Earthquake in Jammu: डोडा में भूकंप का लाइव वीडियो, कांपने लगीं घर की दीवार, देखें दहशत भरने वाला Video
Earthquake in Jammu: देश के कई हिस्सों में लगातार पिछले कई महीनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली एनसीआर में धरती कांपी, जिसके चलते लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। अब ऐसे ही जम्मू से भूंकप से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज दोपहर 1:33 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूंकप का केंद्र जम्मू का डोडा जिला ही बताया गया है, जो कि छह किलोमीटर गहराई में था। ऐसे में भूंकप की एक वीडियो न्यूज एएनआई ने साझा की है, जो कि डोडा की है।

देखें भूकंप का CCTV फुटेज
न्यूज एजेंसी एएनआई ने भूकंप के बाद कंपन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखकर कोई भी दहशत में आ जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे घर के बाहर गेट की दीवार हिलने लगी है। इसी के सीसीटीवी भी कांप रहा है। लोहे के सरिए कंपन कर रहे हैं।
झूमर तक थर्राने लगे
51 सेकंड के इस वीडियो में एक कैफे के अंदर के भी विजुअल है, जिसमें देखा जा सकता है कि छत पर लगी झूमर लाइटिंग भी भूकंप के बाद तेजी से हिलने लगी है।
दिल्ली और उत्तर भारत के में भी झटके महसूस
बता दें कि मंगलवार को आज डोडा, जम्मू, उधमपुर, पुंछ, श्रीनगर समेत कई जिलों में धरती में जोर से कंपन महसूस की गई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ दिल्ली एनसीआर में भी लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूंकप से लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।
मार्च में भी आया था भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 मापी गई थी। उस दौरान भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था।












Click it and Unblock the Notifications