जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खाई में पलटी सवारियों से भरी कैब, 10 की मौत
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार, 29 मार्च को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर हुई, जहां एक कैब खाई में गिर गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैब सवारियों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और रामबन की नागरिक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) की एक टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और लोगों के शव को बाहर निकाला गया।
यह भी देखें: Election 2024: हरिद्वार सीट पर सबसे ज्यादा 14 नामांकन,जम्मू कश्मीर के माइग्रेंट वोटर्स ऐसे कर सकते हैं वोट

भारी बारिश के बीच सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा निवासी बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।
Recommended Video
बारिश और अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई दिक्कत
दुर्घटना शुक्रवार की अहले सुबह हुई जिसके तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरू हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं।
हालांकि, इलाके में मौजूद गहरी खाइयों, अंधेरे और लगातार हो रही बारिश की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बन गया। बीच में कुछ देर के लिए राहत-बचाव अभियान रोके जाने की भी सुचना सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश की वजह से बचाव कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: क्या जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद बिगाड़ेंगे 'इंडिया' का गेम?
300 मीटर खाई में गिरी वैन
पुलिस का कहना है कि ये हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है, क्योंकि उन्हें लगभग 1.15 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बताया, "तवेरा कार वाली कैब यात्रियों को लेकर कश्मीर जा रही थी, लेकिन तभी रास्ते में उसके साथ अनहोनी हो गई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर कैब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अभी तक बाहर निकाले गए शवों को अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया है और परिजनों को सूचित करने की तैयारी की जा रही है।"
जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दु:ख
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन में हुए भीषण हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "दुखद सड़क दुर्घटनाको लेकर डीसी रामबन बशीर-उल-हक से बात की है। पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं लगातार संपर्क में हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"
यह भी देखें: JK Election: कब होंगे जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications