J-K: राजौरी के परगल आर्मी कैंप में घुस रहे 2 आतंकियों को जवानों ने ढेर किया, 3 जवान शहीद

श्रीनगर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश विफल हो गई है। जम्मू कश्मीर के परगल में कुछ आतंकी आर्मी कैंप में घुसने की फिराक में थे, इसी दौरान सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में दो आतंकी मारे गए हैं। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी स्थित दरहाल इलाके में परगल कैंप में कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया। इस कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

jk

Recommended Video

      J&K: Rajouri में आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला, 2 आतंकी ढेर और 3 जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी | *News

      भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि राजौरी से 25 किलोमीटर की दूरी पर आतंकी हमला किया गया है, यहां दो आतंकियों ने आर्मी कंपनी के ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया। दोनों ही आतंकियों की मौत हो गई है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं। यह ऑपरेशन फिलहाल चल रहा है। सेना के अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले में एक अधिकारी भी घायल हुआ है। सेना के अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 16 कॉर्प कमांडर लेफ्टिनेंट मजिंदर सिंह जमीन पर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+