Anantnag Encounter: सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर, 06 सितंबर: जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। अनंतनाग जिले के पॉश करेरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में अब सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो आतंकियों के मारे जाने की खबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी।

सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा
मंगलवार सुबह जहां जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की, जिसके बाद अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का करारा जवाब दिया। वहीं अब सुरक्षा बलों ने पॉश करेरी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया।
#AnantnagEncounterUpdate: Two terrorists killed. Search going on. Further details shall follow: Jammu and Kashmir Police https://t.co/gKOFCi7K0O
— ANI (@ANI) September 6, 2022
हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर की ताजा जानकारी साझा करते हुए बताया कि दो आतंकवादी मारे गए। जो हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे, फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले बताया गया था कि अनंतनाग के पॉश करेरी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।
कई आतंकी वारदात में थे शामिल
एडीजीपी (कश्मीर) विजय कुमार के मुताबिक मारे गए आतंकियों की पहचान दानिश भट और बशारत नबी के तौर पर हुई है, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने अप्रैल 2021 को जवान सलीम की हत्या की थी। इतना ही नहीं मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में भी यह शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications