Amarnath Yatra 2023: ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे यात्री, कर सकते हैं बसों की लाइव ट्रैकिंग, यात्रा होगी आसान

अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होने की संभावना है। वहीं यह यात्रा 11 अगस्त तक चल सकती है। सरकार ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है।

अमरनाथ यात्रा, फाइल फोटो

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार विशेष सुविधा देने के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट (JKRTC) बसों के जरिए सरकार खास सुविधाएं प्रदान करने वाली है। अमरनाथ यात्री अब जेकेआरटीसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। खास बात यह है कि इन बसों की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। जेकेआरटीसी के इस कदम से अमरनाथ यात्रियों को बेहद राहत मिलेगी।

लाइव ट्रैकिंग की सुविधा मिलने से यात्री आसानी से कहीं भी मोबाइल के जरिए लाइव स्टेट्स पता कर सकेंगे। इसके तहत यात्रियों को पता चल जाएगा कि बस कहां है और कौनसी जगह आनेवाली है। जैसे रेलयात्री अपनी ट्रेन का स्टेट्स पता करने के लिए करते हैं। बताया जा रहा है कि जेकेआरटीसी अप्रैल के अंत तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करेगा। इससे जुड़ी सभी सभी जानकारियां ऑनलाइन मिलेंगी।

Recommended Video

    Snow Avalanche: बालटाल के पास खतरनाक हिमस्खलन, Video में देखें बड़ा एवलांच। वनइंडिया हिंदी #Shorts

    जेकेआरटीसी कुल पांच स्टेप्स में इन सुविधाओं को लागू करेगा। बताया जा रहा है कि पहले चरण में बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जाएगी। इस बीच आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी खामियां को दूर कर लिया जाएगा। अमरनाथ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा मिले, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

    दूसरे स्टेप्स में ईंधन, तीसरे चरण में रखरखाव प्रबंधन, चौथे स्टेप्स में सूची और फिर स्थापना प्रबंधन पर कार्य होगा। खास बाय यह है कि यात्रियों को अब बस टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मोबाइल एप और वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    बता दें कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भी अमरनाथ यात्रा-2023 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस साल यात्रा 30 जून से शुरू होने की संभावना है। साथ ही यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। सरकार की मंजूरी के तुरंत बाद बॉर्डर रोड संगठन ने स्नो क्लीयरेंस का काम शुरू किया गया है। इस बार ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा में कितना खर्च आएगा? जानिए खच्चर से लेकर होटल तक की पूरी डिटेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+