Char Dham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा में कितना खर्च आएगा? जानिए खच्चर से लेकर होटल तक की पूरी डिटेल
22 अप्रैल से यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। अगर यमुनोत्री धाम के दर्शन और यात्रा करना चाहते हैं। तो यहां आपको यात्रा, कार, किराया, ठहरने, खच्चर और पैदल मार्ग के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। अगर आप यमुनोत्री धाम के दर्शन और यात्रा करना चाहते हैं। तो ये खबर आपके काम की है। यहां आपको यात्रा, कार, किराया, ठहरने, खच्चर और पैदल मार्ग के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
दिल्ली से यमुनोत्री धाम की दूरी 450 किलोमीटर
दिल्ली से यमुनोत्री धाम की दूरी 450 किलोमीटर है। कार द्वारा सफर करने में कुल खर्चा 20 हजार रुपए तक ही आएगा। ऐसे में आपको एक रात रास्ते में रूककर दो दिन में यात्रा पूरी करनी होगी। देहरादून तक आप फ्लाइट से भी आ सकते हैं। इसके लिए नजदीकी एयरपोर्ट जौली ग्रांट एयरपोर्ट है। ट्रेन से हरिद्वार या देहरादून पहुंचा जा सकता है। इसके बाद कार या बस से सफर करना होगा। देहरादून से यमुनोत्री के लिए 2 रुट है। एक बाया मसूरी और दूसरा बाया विकासनगर। देहरादून से बाया मसूरी होते हुए धरासू पहुंचना होता है। धरासू से एक रास्ता गंगोत्री व दूसरा यमुनोत्री के लिए कट जाता है। धरासू से यमुनोत्री की तरफ बड़कोट फिर जानकी चट्टी तक कार या बस से सफर कर सकते हैं। जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर पैदल चलकर यमुनोत्री पहुंचा जाता है। जानकी चट्टी से पिठ्टू, खच्चर या पालकी के जरिए यमुनोत्री मंदिर तक पहुंच सकते हैं। आप देहरादून, बड़कोट, जानकी चट्टी में रात्रि विश्राम कर सकते हैं।
गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट के जरिए कमरा बुकिंग कर सकते हैं
इन जगहों पर भी आप 2 से 3 हजार रूपए में आसानी से एक बेड रुम मिल जाएगा। इसके अलावा इस रुट पर भी आप होम स्टे पर्यटन विभाग की वेबसाइट से सर्च कर सकते हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट के जरिए कमरा बुकिंग कर सकते हैं। यमुनोत्री धाम में आपको ठहरने की प्रोपर व्यवस्था नहीं मिलेगी। इस पूरे रुट पर भी आपको मौसम ठंडा मिलेगा। ऐसे में जरुरी है कि गर्म कपड़े अपने बैग में जरुर रखें। अगर आपको बीपी, शुगर, दमा या दूसरी कोई गंभीर बीमारी है तो अपनी दवाइयां जरुर साथ रखें। साथ ही डॉक्टर की परामर्श के बाद ही यात्रा करें। यात्रा के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराएं। ये यात्रा आप अप्रैल से दिवाली तक कर सकते हैं, जब तक कपाट बंद न हो। इसमें जो भी जानकारी है वो स्थानीय व्यापारियों से बातचीत के आधार पर हो एक परिवार का खर्चा औसतन बताया गया है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग मार्ग पर संचालित घोड़े खच्चर और डंडी कंडी का किराया जिला पंचायत की और से तय किया गया है। इस बार तीर्थ यात्रियों को घोड़े खच्चर का किराया 2500 रुपए देने होंगे। जबकि डंडी कंडी किलिए 8 हजार रुपए देने होंगे। प्रीपेड काउंटर से ही दोनों की व्यवस्था होगी।
महत्वपूर्ण बिंदु-
- दिल्ली से यमुनोत्री धाम की दूरी 430 किलोमीटर है।
- कार द्वारा सफर करने में कुल खर्चा 20 हजार रुपए तक ही आएगा। देहरादून तक फ्लाइट से भी आ सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट जौली ग्रांट एयरपोर्ट है।
- ट्रेन से हरिद्वार या देहरादून पहुंचा जा सकता है।
- इसके बाद कार या बस से सफर करना होगा।
- देहरादून से बाया मसूरी होते हुए धरासू पहुंचना होता है।
- धरासू से यमुनोत्री की तरफ बड़कोट फिर जानकी चट्टी तक कार या बस से सफर कर सकते हैं।
- जानकी चट्टी से 6 किलोमीटर पैदल चलकर यमुनोत्री पहुंचा जाता है। जानकी चट्टी से पिठ्टू, खच्चर या पालकी के जरिए यमुनोत्री मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
- देहरादून, बड़कोट, जानकी चट्टी में रात्रि विश्राम कर सकते हैं।
- इन जगहों पर 2 से 3 हजार रूपए में आसानी से एक बेड रुम मिल जाएगा।
- गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट के जरिए कमरा बुकिंग कर सकते हैं।
- यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग मार्ग पर घोड़े खच्चर का किराया 2500 रुपए देने होंगे।
- डंडी कंडी 8 हजार रुपए देने होंगे। प्रीपेड काउंटर से ही दोनों की व्यवस्था होगी।
- होम स्टे की जानकारी https://uttarakhandtourism.gov.in/homestay/ से हासिल की जा सकती है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in/ से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन-
वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications