Amarnath Yatra 2023: घर बैठे 5 मिनट में ऐसे करें Helicopter बुक, जानिए कितना है किराया?

Amarnath Yatra Helicopter booking : अमरनाथ यात्रा शनिवार से प्रारंभ हो रही है, जिसके लिए पहला जत्था आज रवाना भी हो गया है। आपको बता दें कि ये यात्रा 62 दिनों की है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। स्वंयभू शिवलिंग के दर्शन के लिए पूरे जोश के साथ भक्तगण हर साल लाखों की संख्या में अमरनाथ की गुफा में पहुंचते हैं। ये बेहद ही कठिन यात्रा है। फिलहाल अब हेलीकॉप्टर की वजह से ये यात्रा करना काफी आसान हो गई है।

Amarnath Yatra 2023:

आपको बता दें कि इस बार आपको यात्रा के लिए श्रीनगर से हेलीकॉप्टर मिल जाएगा, जबकि इससे पहले बालटाल और नुनवन से ही ये सुविधा मिलती थी। हालांकि इन दोनों जगहों से अभी भी हेलीकॉप्टर सर्विस चल रही है। आप हेलीकॉप्टर की ऑन लाइन बुकिंग भी कर सकते है। जिसकी पूरी जानकारी आपको श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।

एक दिन में हो जाएगा 'बाबा बर्फानी' का दर्शन

आपको बता दें कि श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सर्विस होने से अब श्रद्धालु एक ही दिन में 'बाबा बर्फानी' के दर्शन करके लौट आएंगे। जबकि अभी तक उन्हें दर्शन करने में दो दिन का वक्त लगता था।

कैसे करेंगे ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुक?

  • सबसे पहले आप श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर क्लिक करें।
  • आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा।
  • आपको सामने whats New का सेक्शन दिखेगा।
  • इसके बाद आपको वहां पर Helicopter booking for Shri Amarnathji Yatra 2023 is open पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको हेलीकॉप्टर Ticket booking पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Instructions For Shri Amarnathji Heli Yatra लिखा पेज आएगा, जहां लिखा होगा स्टेप्स टू फॉलो।
  • जिसमें सबसे पहले आप मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके साइनअप करें। जिस पर आपको OTP आएगा।
  • इसके बाद आपके सामने जो पेज आएगा उसमें आपको मुख्य यात्री की प्रोफाइल और सह यात्री की प्रोफाइल भरनी है।
  • फिर टिकट बुक कीजिए।
  • टिकट का वैरिफिकेशन आएगा।
  • आप बुक टिकट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
  • आप केवल मुख्य यात्रियों के साथ 5 सह यात्रियों को ही जोड़ सकते हैं।
  • आप जो फोटो वहां लगाएंगे यानी कि Photo ID document JPG फार्म में होनी चाहिए और 1 MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • ध्यान रहे एक बार यात्री और सह यात्री का इनफार्मेशन सेव हो जाने के बाद एडिट नहीं हो पाएगा इसलिए सोचसमझकर ही प्रोफाइल एड करें।
  • टिकट को बुक करने से पहले Route, Date और Slot तीनों को हर तरह से जांच-परख लें।
  • एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद, किसी भी परिस्थिति में refund, re-scheduling या cancellation नहीं हो पाएगा।
  • बुकिंग वनरूट और डबल रूट के लिए अलग-अलग है।

किराया

  • श्रीनगर से नीलग्रथ - 11700 रुपये (वनरूट)
  • श्रीनगर से पहलगाम- 10800 रुपये(वनरूट)
  • नीलग्रथ से पंचतरणी के बीच 2800 रुपये ((वनरूट)
  • पहलगाम से पंचतरणी के बीच 4200 रुपये (वनरूट)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+