Amarnath Yatra 2023 Cost: यात्रियों के पास जरूर होने चाहिए ये चार चीजें, जानिए यात्रा का कितना है खर्चा?
Amarnath Yatra 2023 Cost: बहुप्रतिक्षित अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है, बेहद कठिन मानी जाने वाली ये यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना भी हो गया है। कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को रवाना किया ।आपको बता दें कि पहले जत्थे में 3488 यात्री रवाना हुए हैं।

जम्मू से लेकर पहलगाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार आईटीबीपी के जवान भक्तों की सुरक्षा और सेवा में लगे हैं। आपको बता दें कि इस यात्रा के लिए भक्तों का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है
मालूम हो कि बेहद दुर्लभ मानी जाने वाली इस यात्रा के लिए महादेव के भक्त बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। माना जाता है कि इस यात्रा को करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
रजिस्ट्रेशन बेहद जरूरी
आपको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मौजूद है और अब तो ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। मालूम हो कि इस यात्रा की पूरी जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड के हाथ में हैं। रजिस्ट्रेशन से लेकर यात्रियों के वापसी तक का इंतजाम बोर्ड ही करता है।
कुछ Documents का होना जरूरी है
आपको बता दें कि यात्रा के दौरान हर यात्री को शारीरिक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है तो वहीं उसके पास अपनी दैनिक जरूरतों के अलावा कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है और वो हैं-आधार कार्ड , आरएफआईडी कार्ड, फ्रेश मेडिकल सर्टिफिकेट और ट्रेवल फॉर्म, इन सबके अलावा हर यात्री के पास अपनी लेटेस्ट खिंचवाई हुई पांच पासपोर्ट साइज फोटो होना भी जरूरी है।
कुछ खास बातों का रखें ख्याल
यही नहीं रजिस्ट्रेशन फार्म पर अपना और अपने घरवालों का सही और पता और फोन नंबर जरूर अंकित कराएं। आपको बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 75 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग , 13 बरस से छोटे बच्चे और मेडिकली अनफिट लोग इस यात्रा के हिस्सा नहीं बन सकते हैं।
यात्रा का खर्चा ज्यादा नहीं
आपको बता दें कि इस यात्रा का खर्चा ज्यादा नहीं है इसके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन चार्ज 120 रु का , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार्ज 220 रु ( एकाकी) , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार्ज 220 रु (ग्रुप) और NRI यात्रियों का चार्ज 1520 रु है। लेकिन ये पदयात्रा का दाम है, अगर आप हेलीकॉप्टर से ये यात्रा करते हैं तो आपको 13-14 हजार रु खर्च करने होंगे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications