Amarnath Yatra: 2 लाख भक्तों को दर्शन दे अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी!, शिवलिंग पिघला
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अमरनाथ गुफा से जो ताजा तस्वीरें आई हैं, उससे श्रद्धालुओं को निराशा हो सकती है। दअरसल, वृहद गुफा के अंदर का प्राकृतिक शिवलिंग इस बार समयावधि से पहले ही पिघल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, बर्फ से बनने वाला शिवलिंग 95% पिघल चुका है। इससे बाबा बर्फानी को अंतर्ध्यान हुआ माना जा रहा है।

बता दें कि, अभी अमरनाथ यात्रा की अवधि खत्म होने में लगभग 3 हफ्ते बाकी हैं। मगर..आज पहले गुफा में स्थित शिवलिंग के पूरी तरह से पिघल जाने की खबर आ गई। इससे अब बहुत-से श्रद्धालुओं का वहां जाने का शेड्यूल बिगड़ जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह घड़ी निराशाजनक है। भू-विशेषज्ञों का कहना है कि, अमरनाथ गुफा के निकट पिछले दिनों जो भारी बारिश हुई थी, उसके बाद वहां का तापमान काफी बढ़ गया था..यही वजह है कि गुफा में स्थित शिवलिंग अमरनाथ यात्रा समाप्त होने से पहले ही पूरी तरह से पिघल गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। पिछले कई सालों से ऐसा हो रहा है, जब यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है।

अब तक की एक अच्छी बात यह रही है कि लगभग 2 लाख श्रद्धालु इस शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा पंजतरणी से शुरू की गई थी। वहां से भी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे, और दर्शन करने के बाद उसी रास्ते से वापसी कर रहे थे।

यह यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी और 12 अगस्त आखिरी दिन निर्धारित किया गया था। हालांकि, अब इससे पहले ही शिवलिंग के पिघलने से और श्रद्धालु उसका दर्शन नहीं कर पाएंगे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications