J&K: उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी खाली बस में ब्लास्ट, 2 लोग घायल

उधमपुर, 29 सितंबर: जम्मू के उधमपुर जिल में बुधवार देर शाम एक बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी खाली बस में शाम करीब 10.30 बजे एक जोर का धमाका हुआ। जिससे बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में लोगों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

A blast occurred in an empty passenger bus parked near a petrol pump in Udhampur jammu kashmir

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार शाम 10.30 बजे उधमपुर में सैन्य चौकी के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में शक्तिशाली धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि का पिछला हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया। वहीं साथ खड़ी एक अन्य बस के भी शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बस कंडक्टर सुनील सिंह और मिनी बस कंडक्टर विजय कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के आवासीय इलाकों में इमारतों में भी कंपन महसूस की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उधमपुर में पुराने हाईवे पर टीसीपी दोमेल क्षेत्र में बैगड़ा पेट्रोल पंप पर एक मिनी बस समेत छह बसें खड़ी थीं। गनीमत ये रही कि पास में मौजूद पेट्रोल पंप उसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना थी।

ब्लास्ट की जांच के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गईं हैं। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया इसे आतंकी साजिश माना जा रहा है। क्योंकि पेट्रोल पंप के ठीक सामने सेना की चौकी भी है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस आतंकी हमला मान रहे हैं। तीन अक्तूबर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर आ रहे हैं। उससे पहले ये ब्लास्ट एजेसियों के लिए परेशानी का सबब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+