जम्मू-कश्मीर: रहस्यमयी बीमारी ने ली 16 लोगों की जान, उमर सरकार ने लगाई मदद की गुहार
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव में एक रहस्यमयी बीमारी के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 12 बच्चे शामिल हैं। 9 जनवरी को मोहम्मद असलम के 6 बच्चों में से चार की मौत हो गई, जबकि 12 जनवरी को एक 10 साल की बच्ची की भी जान चली गई। इस बीमारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मृतकों के नमूनों में 'न्यूरोटॉक्सिन' पाए जाने की बात कही है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री सकीना मसूद ने कहा कि इस बीमारी के कारण होने वाली मौतों से संबंधित सभी जांचों के परिणाम निगेटिव आए हैं, और पानी और खाने के नमूनों की जांच में भी कोई जहरीला तत्व नहीं पाया गया। उन्होंने इस बीमारी को "रहस्यमयी" मानने से इनकार करते हुए कहा कि अगर यह किसी बीमारी के कारण होती तो यह तेजी से फैलती, लेकिन यह केवल तीन परिवारों तक सीमित है।

मौतों की जांच के लिए SIT का गठन
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने इस मामले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हेल्थ संस्थानों की मदद ली है, जिनमें पुणे का ICMR, दिल्ली का NCDC, ग्वालियर का DRDO और चंडीगढ़ का पीजीआई शामिल हैं, लेकिन अब तक किसी भी जांच में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है।
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन मौतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT की अध्यक्षता राजौरी के पुलिस अधीक्षक वजाहत हुसैन करेंगे, और इस टीम का उद्देश्य जल्द से जल्द मौतों के कारणों का पता लगाना है।
यह भी पढ़ें Fact Check: क्या राहुल गांधी ने लड़की के साथ किया गजब का डांस? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
ये हैं इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षण
न्यूरोटॉक्सिन के बारे में बताते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह एक प्रकार का रासायनिक तत्व है जो दिमाग और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। यह कई तरीकों से शरीर में प्रवेश कर सकता है, जैसे कि खाने-पीने की चीजों, कीटनाशक, भारी धातुएं या किसी जीव के काटने से। इसके लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, याददाश्त की समस्या, मूड स्विंग्स, और पाचन समस्याएं शामिल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें IITian Baba: 'मैं कल्कि अवतार हूं', IIT बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने किया हैरान करने वाला दावा
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की थी मरीजों से मुलाकात
ज्ञात हो कि राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी 25 दिसंबर को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की थी और स्थिति का जायजा लिया था। राजौरी जिले के बधाल गांव में हुई इन रहस्यमयी मौतों के कारण अब तक गांव में डर और चिंताएं बनी हुई हैं, और लोग इसके कारणों को जानने के लिए सरकार से पूरी जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications