महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, कांस्टेबल को पकड़कर बीच सड़क पर पीटा

महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, कांस्टेबल को पकड़कर बीच सड़क पर पीटा

जालौन। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक महिला ने पुलिस कांस्टेबल को बीच सड़क पर गिरेबां पकड़कर पीट दिया। कांस्टेबल की पिटाई होता देख मौके पर भीड़ लग गई, जब कुछ मामला समझ में आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुसिल ने दोनों को थाने ले आई।

कांस्टेबल को महिला ने बीच सड़क पर पीटा

कांस्टेबल को महिला ने बीच सड़क पर पीटा

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, उरई के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाद एक महिला ने सरेराह शोर मचाते हुए कांस्टेबल को पकड़कर पीट रही थी। बीच सड़क मारपीट के चलते काफी भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी खरीखोटी सुना दी। बता दें कि महिला के पास दो माह की बच्ची भी थी। पटेल नगर निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि माधौगढ़ कोतवाली में हेड मुहर्रिर संतोष यादव ने खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी की थी। जबकि वह पहले से शादी शुदा था और तीन बच्चे थे।

कांस्टेबल संतोष ने बढ़ा लीं दूरियां

कांस्टेबल संतोष ने बढ़ा लीं दूरियां

सच्चाई का पता जब महिला को चला तो उसके पति संतोष ने उससे दूरियां बढ़ा लीं। उरई में किराए पर लिए घर में आना-जाना भी बंद कर दिया। उसकी दो माह की बेटी बीमार है, जिसके इलाज का भी पैसा नहीं देता है। दो माह पहले रामपुरा थाने में तैनाती के दौरान वहां गई थी तो पहली पत्नी व भतीजे ने उससे मारपीट भी की थी। चार दिन पहले उसने एसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपित को लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि लिखित तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

चार साल पहले फंसाया था प्रेम जाल में

चार साल पहले फंसाया था प्रेम जाल में

महिला ने बताया कि मूलरूप से इलाहाबाद की तहसील करछना के भगनपुर स्थित लच्छीपुर निवासी संतोष कुमार यादव की वर्ष 2015 में आटा थाने में तैनाती हुई थी। तब उसके बाबा से संतोष का संपर्क हुआ और उसने घर आना-जाना शुरू कर दिया। उस समय वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि संतोष ने मेरी मां और स्वजनों को बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। इस दौरान उसने प्रेम जाल में फंसा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+