योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का बेतुका बयान, बोले- 95% लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है
जालौन, 21 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने महंगाई और पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों पर किए एक सवाल पर बेतुका बयान दे डाला। उन्होंने कहा, ''मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं और उन्हें पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 पर्सेंट लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है। तिवारी ने कहा, ''लोगों को 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी गई। यदि आप (ईंधन की कीमत) की प्रति व्यक्ति आय से तुलना करते हैं, तो कीमतें अभी बहुत कम हैं।"

युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी उरई में आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने पेट्रोल-डीजल को लेकर अजीबोगरीब बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करती। एक तरफ जहां देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को बेबस कर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने यह चौंकाने वाला बयान दिया है।
Recommended Video
उपेंद्र तिवारी, विपक्ष मुद्दाविहीन है। आप 2014 के पहले का आंकड़ा निकाल लें और अब के आंकड़े से उसकी तुलना करें तो देखेंगे की प्रति व्यक्ति आए दोगुना से भी ज्यादा बढ़ी हुई है। तिवारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और बिजली की सप्लाई सरकार कर रही है, आज चंद मुट्ठी भर लोग हैं जो फोर व्हीलर गाड़ियों पर चलते हैं। आज देश में 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनको पेट्रोल की आवश्यकता नहीं है।
पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी
बता दें, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे, जबकि पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में तेल के दाम 100 रुपए से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications