गहलोत सरकार के 15 नए मंत्रियों में गुढ़ा-रावत लखपति, बाकी सब करोड़पति, जानिए सबसे अमीर मंत्री कौन?

जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार आखिर हो ही गया। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार 2.0 की नई तस्वीर सामने आ गई। अशोक गहलोत के नई टीम में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। पहली बार चार दलित मंत्री शामिल किए गए हैं। सभी नए मंत्रियों को ​रविवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ दिलाई गई है।

नई कैबिनेट कई मायनों में खास

नई कैबिनेट कई मायनों में खास

राजस्थान सरकार की नई कैबिनेट कई मायनों में खास है। इसमें सोशल इंजीनियरिंग और क्षेत्रीय संतुलन देखने ​को मिला है। प्रियंका गांधी महिला प्रतिनिधित्व मॉडल भी नजर आया है। वहीं, नए मंत्री बनाने में सचिन पायलट की चलती दिखी है। राजस्थान की नई कैबिनेट में सबसे युवा, सबसे अमीर विधायकों पर एक नजर।

 राजस्थान का सबसे यंग मंत्री

राजस्थान का सबसे यंग मंत्री

राजस्थान की नई कैबिनेट में शामिल 15 मंत्रियों की औसत उम्र 57 साल है। उम्र के लिहाज से सबसे युवा मंत्री टीकाराम जूली हैं, अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। जूली का जन्म 3 सितम्बर 1980 को अलवर जिले के बहरोड़ के काठूवास में हुआ। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जूली दलित वर्ग से हैं।

राजस्थान का सबसे उम्रदराज मंत्री

राजस्थान का सबसे उम्रदराज मंत्री

राजस्थान की नई कैबिनेट में औसत 57 साल से भी अधिक उम्र कई मंत्रियों की है। राजस्थान के सबसे उम्रदराज कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी हैं। इनकी उम्र 73 साल है। हेमाराज चौधरी राजस्थान के बाड़मेर जिले की गुढ़ामालानी सीट से विधायक हैं। पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं। हेमाराम चौधरी का जन्म बाड़मेर के बायतु में 18 जनवरी 1948 को हुआ।

विश्वेंद्र सिंह राजस्थान के सबसे अमीर मंत्री

विश्वेंद्र सिंह राजस्थान के सबसे अमीर मंत्री

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की नई कैबिनेट काफी अमीर है। नए 15 मंत्रियों में से 13 मंत्री करोड़ों के मालिक हैं जबकि सिफ दो मंत्रियों की ही सम्पत्ति लाखों में है। सबसे ज्यादा 100.97 करोड़ रुपए भरतपुर जिले के ​डीग कुम्हेर से विधायक विश्वेंद्र सिंह हैं, जो सचिन पायलट खेमे से आते हैं। राजस्थान सियासी संकट 2020 में बगावत करने पर इनसे पर्यटन मंत्री का पद छीन लिया गया था।

 राजस्थान के नए कैबिनेट मंत्री

राजस्थान के नए कैबिनेट मंत्री

1. गोविंद राम (59)

संपत्ति-2.68 करोड़
विधायक - खाजूवाल, बीकानेर


2. रमेश मीणा (58)
संपत्ति-2.81 करोड़
विधायक- सपोटरा, करौली

3. रामलाल जाट (56)
संपत्ति-3.31 करोड़
विधायक - मांडल, भीलवाड़ा

4. हेमाराम चौधरी (73)
संपत्ति-2.55 करोड़
विधायक - गुढ़ामालानी, बाड़मेर

5. विश्वेंद्र सिंह (59)
संपत्ति-100.97 करोड़
विधायक - डीग कुम्हेर, भरतपुर

6. टीकाराम जूली (41)
संपत्ति-3.89 करोड़
विधायक - अलवर ग्रामीण

7. महेंद्र जीतसिंह मालवीय (61)
संपत्ति-3.58 करोड़
विधायक - बागीदौरा, बांसवाड़ा

8. भजनलाल जाटव (53)
संपत्ति-2.54 करोड़
विधायक - वैर, भरतपुर

9. ममता भूपेश (48)
संपत्ति-1.65 करोड़
विधायक - सिकराय, दौसा

10. शकुंतला रावत (55)
संपत्ति-8 लाख
विधायक - बानसूर, अलवर

11. महेश जोशी (67)
संपत्ति-3.27 करोड़
विधायक - हवामहल, जयपुर

राजस्थान के नए राज्यमंत्री

राजस्थान के नए राज्यमंत्री

1. राजेंद्र सिंह गुढ़ा (53)
संपत्ति-10 लाख
विधायक उदयपुरवाटी, झुंझुनूं

2. बृजेंद्र सिंह ओला (70)
संपत्ति-2.54 करोड़
विधायक झुंझुनूं

3. जाहिदा खान (52)
संपत्ति-4.05 करोड़
विधायक - कामां, भरतपुर

4. मुरारी लाल मीणा (63)
संपत्ति-5.38 करोड़
​विधायक दौसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+