Yogesh Srivastava: कौन हैं RAS योगेश श्रीवास्तव, जो बने राजस्थान CM भजनलाल शर्मा के OSD
Rajasthan CM OSD: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ओएसडी लगाया गया है। धौलपुर के रहने वाले योगेश कुमार श्रीवास्तव आरएएस बैच 2008 के अधिकारी हैं।
15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में सांगानेर से भाजपा विधायक भजन लाल शर्मा ने जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीधे राजस्थान सचिवालय पहुंचे और सीएमओ में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। फिर अफसरों के नियुक्त के आदेश निकाले।
कौन हैं योगेश श्रीवास्तव ओएसडी राजस्थान सीएम? (Rajasthan CM Bhajan lal sharma OSD Yogesh Srivastava )
- बता दें कि राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का जन्म 1 अगस्त 1970 को धौलपुर में हुआ।
- ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव अभी AOP (पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में) में चल रहे थे। अब इनको विशेषधिकारी मुख्यमंत्री पद पर लगाया गया है।
- आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को राजस्थान सीएम का ओएसडी लगाए जाने के आदेश 16 दिसंबर को कार्मिक विभाग ने संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा के हस्ताक्षर से जारी किए हैं।
- 53 वर्षीय ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बीकॉम व एमकॉम की डिग्री लेने के बाद आरएएस परीक्षा पास की थी।

भजन लाल शर्मा के ओएसडी का सर्विस रिकॉर्ड
- बता दें कि आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला व राजस्थान राज्यपाल के डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।
- इसके अलावा योगेश कुमार श्रीवास्तव विशेष सहायक, मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जयपुर (श्री रमेश चंद मीना) पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
- योगेश कुमार श्रीवास्तव पशुपालन पालन बोर्ड के अध्यक्ष के पीए और जेडीए जयपुर में उप आयुक्त व करौली के सहायक कलेक्टर भी रह चुके हैं।
टी रविकांत राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रमुख सचिव
बता दें कि 1998 बैच के IAS T Ravikant को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रमुख सचिव पद पर लगाया गया है। आईएएस टी रविकांत मूलरूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। आईएएस टी रविकांत को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव पद से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद का अस्थायी कार्यभार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications