बेटी ने रचाया हिंदू से ब्याह तो नाराज पिता ने गर्भवती बेटी को ऑटो से कुचला, गर्भवती बेटी ने जैसे-तैसे बचाई जान

जयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान के भरतपुर के सहयोग नगर में दिनदहाड़े अपने ही पिता द्वारा गर्भवती बेटी को कुछ ले जाने का मामला सामने आ रहा है। गर्भवती बेटी ने जैसे तैसे करके अपनी जान बचाई है। मौके पर भीड़ जमा होते देख पिता ऑटो लेकर फरार हो गया। आरोपी पिता अपनी बेटी द्वारा हिंदू लड़के से प्रेम विवाह करने से नाराज था।

bharatpur

फरवरी में बेटी ने किया था प्रेम विवाह

भरतपुर के माली मोहल्ला में नमक कटरा निवासी नरेंद्र कुमार सैनी और नगमा खान पुत्री इस्लाम खान दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। पिछले दिनों 22 फरवरी को दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। युगल ने दिल्ली जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों भरतपुर लौट आए। नगमा के पिता इस्लाम खान ने लड़के के खिलाफ युवती के अपहरण कर ले जाने पर बहला-फुसलाकर शादी करने का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस और परिजनों के डर से लड़का अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने बड़े भाई के पास मध्य प्रदेश के कटनी चला गया। इसके बाद वे 2 माह तक मथुरा में रहे बाद में दोनों भरतपुर के रंजीत नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। इस दौरान नगमा गर्भवती हो गई। नरेंद्र गुरुवार को अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए जनाना अस्पताल ले गया। यहां नगमा के पिता इस्लाम ने दोनों को देख लिया। इस्लाम ऑटो चलाता है। उसने ऑटो से अपनी बेटी का पीछा किया। जब वे दोनों एक दुकान पर जूस पी रहे थे। इसी दौरान इस्लाम ने ऑटो से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और बेटी नजमा को कुचलने का प्रयास किया।

bharatpur

बेटी दामाद को मारना चाहता था इस्लाम

इस्लाम को बेटी नगमा द्वारा हिन्दू युवक नरेंद्र से शादी करना कतई नागवार गुजर रहा था। शायद इसीलिए उसने अपनी गर्भवती बेटी और उसके पति पर हमला किया। गर्भवती नगमा ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख इस्लाम ऑटो लेकर फरार हो गया । माना जा रहा है कि ऑटो में इस्लाम के साथ और भी लोग थे। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। पुलिस पीड़ित दंपत्ति को थाने ले आई। पीड़ित पति-पत्नी से परिवाद लेने के बाद पुलिस ने दोनों को गाड़ी से घर छोड़ा। दंपति ने आरोप लगाया है कि नगमा के पिता ऑटो में अवैध हथियार लेकर भी आए थे और दोनों को जान से मारने की कोशिश की। मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि घटना को लेकर पति-पत्नी की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

bharatpur

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+