Rajasthan में वसुंधरा राजे विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए करेंगी शक्ति प्रदर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने समर्थकों के साथ 25 दिसंबर को कोटा में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं।

Vasndhara Raje

Rajasthan में चल रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के बीच प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोटा में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगी। वसुंधरा राजे और उनके समर्थक जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ माने जाने वाले हाड़ौती संभाग के मुख्यालय कोटा से बड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगे। वसुंधरा समर्थक नेता महाधिवेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल ने महाधिवेशन में लाखों की तादाद में भीड़ जुटने का दावा किया है। वसुंधरा राजे विजय संकल्प महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित करने की प्रयासों में जुटी हुई है।

वसुंधरा गुट का शक्ति प्रदर्शन

वसुंधरा गुट का शक्ति प्रदर्शन

वसुंधरा समर्थक बीजेपी नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के मुताबिक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर 25 दिसंबर को भाजपा सुशासन के रूप में मनाती आई है। इस बार भाजपा इस दिन को कोटा में प्रदेश की गहलोत सरकार के विरोध में विजय संकल्प महाधिवेशन के रूप में मनाएगी। इसका सीधा लक्ष्य साल 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव है। राजनीति के जानकारों द्वारा इसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

वसुंधरा के समर्थकों ने बनाई जन आक्रोश यात्रा से दूरी

वसुंधरा के समर्थकों ने बनाई जन आक्रोश यात्रा से दूरी

राजस्थान में भाजपा द्वारा 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा से वसुंधरा राजे समर्थकों ने दूरी बना रखी है। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कर रहे हैं। यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में कोई संदेश देने में फिलहाल असफल रही है। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश की खबरें भी आए दिन सामने आ रही है। खुद वसुंधरा राजे ने भी इस यात्रा से दूरी बना रखी है। ऐसे में कोटा में आयोजित विजय संकल्प महाधिवेशन वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

राजस्थान में सीएम पद को लेकर है खींचतान

राजस्थान में सीएम पद को लेकर है खींचतान

राजस्थान में भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद की स्थिति है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय चुनाव समन्वय समिति के सदस्य ओम माथुर राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। पार्टी इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर राजस्थान में चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में पार्टी ने फिलहाल राजस्थान में सीएम पद को लेकर चेहरा घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि विजय संकल्प महाधिवेशन का आयोजन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का दबाव बनाने की रणनीति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+