Utkal Ranjan Sahoo: कौन हैं राजस्थान के नए DGP उत्कल रंजन साहू? डीजीपी उमेश मिश्रा ने लिया VRS?
Umesh Mishra DGP Rajasthan VRS: राजस्थान पुलिस महानिदेशक आईपीएस उमेश मिश्रा ने वीआरएस ले लिया है। इनकी जगह अब आईपीएस उत्कल रंजन साहू को राजस्थान का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet: 33 साल में पहली बार चुनाव हारने वाले Rajendra Rathore भी बन सकते हैं मंत्री?
Utkal Ranjan Sahoo DGP Rajasthan: आईपीएस उमेश मिश्रा ने राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल गठन से एक दिन पहले वीआरएस लेकर सबको चौंका दिया है। राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद अब आईएएस आईपीएस अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले होने हैं। अफसरों की तबादला सूची भी जल्द ही जारी होने वाली हैं।
राजस्थान के नए डीजीपी उत्कल रंजन साहू कौन हैं? who is Utakl Ranjan Sahoo
- राजस्थान के नए डीजीपी बनाए गए उत्कल रंजन साहू मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले हैं।
- उत्कल रंजन साहू भारतीय पुलिस सेवा में 1988 बैच के अधिकारी हैं। इनका जन्म
- 20 जून 1964 को हुआ है।
- एम.टेक. (इंजी. भूविज्ञान) की डिग्री रखने वाले आईपीएस उत्कल रंजन साहू अभी राजस्थान पुलिस में महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनको डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
- बता दें कि राजस्थान के नए डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने 18 नवंबर 1991 को जोधपुर एएसपी पद से पुलिस सेवा शुरू की थी।
- इसके बाद आईपीएस उत्कल रंजन साहू सीकर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, धौलपुर व जोधपुर जिले में एसपी पद पर भी रहे।

यह भी पढ़ें- Chief Secretary Rajasthan: राजस्थान में बदलेगा मुख्य सचिव, जानें किस IAS पर मेहनबान होगी भजन लाल सरकार?
पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा का जीवन परिचय
- बता दें कि राजस्थान कैडर में उमेश मिश्रा 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर थे। ये मूलरूप से कुशी नगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
- एम.ए.(दर्शनशास्त्र), बी.ए.(अंग्रेजी साहित्य, प्राचीन इतिहास दर्शन) की डिग्री रखने वाले आईपीएस उमेश मिश्रा का जन्म 1 मई 1964 को हुआ था।
- राजस्थान डीजीपी पद पर उमेश मिश्रा 27 अक्टूबर 2022 से सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले इंटेलिजेंस, एटीएस, एसओजी में भी रहे हैं।
- आईपीएस उमेश मिश्रा ने 25 नवंबर 1992 को जयपुर के रामगंज एसीपी पद से सेवाएं शुरू की थी। कोटा सिटी, पाली, भरतपुर व चूरू जैसे जिलों में एसपी भी रहे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan New Ministers: क्या वसुंधरा राजे कैबिनेट के ये मंत्री भजन लाल सरकार में भी होंगे रिपीट?












Click it and Unblock the Notifications