समाजसेवी मां को अनूठी श्रद्धांजलि, NRI बेटा अर्पित माथुर IIT बॉम्बे को दान करेगा 8 करोड़

जयपुर, 28 फरवरी। एक एनआरआई बेटा अपनी दिवंगत मां को अनूठी श्रद्धांजलि दे रहा है। अपनी मां की याद में एनआरआई बेटा अर्पित माथुर आईआईटी बम्बई को आठ करोड़ रुपए दान करेगा।

Arpit Mathur IIT Bombay

दरअसल, राजस्थान के जोधपुर में जन्मे और जयपुर में पले-बढ़े अर्पित माथुर ने कोरोना की दूसरी लहर में अपनी मां रेणुका माथुर को खो चुके 38 साल के अर्पित उनकी याद में करोड़ों का दान देंगे।

जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ाई करने वाले अर्पित माथुर खुद आईआईटी बम्बई के छात्र रहे हैं। उन्होंने यहां से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक और एमटेक किया है। इसके बाद उन्होंने कैलिफार्निया विश्वविद्यालय से फाइनेंशियल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली।

वर्तमान में अर्पित माथुर सिंगापुर की एक कंपनी में सब पोर्टफोलियो मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यहां काम करने से पहले उन्होंने आठ साल ऑस्ट्रेलिया में काम किया। वे वहां के नागरिक भी हैं। अर्पित माथुर के पिता वीके माथुर राजस्थान आवासन मंडल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में अर्पित माथुर ने कहा कि मेरी मां को कोरोना लील गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया। वे 15 साल तक जयपुर कत्थक केंद्र की मानद सचिव रही।

वे राजस्थान की जानी मानी लोक कलाकार थीं। उनसे विरासत में समाज के लिए कुछ करने के लिए जो संस्कार मिले उन्हीं से प्रेरित होकर आईआईटी बॉम्बे को आठ करोड़ रुपए देने के लिए एमओयू किया है। मुझे अपनी मां को अनूठी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Budget 2022: 1 लाख सरकारी नौकरी समेत CM Gehlot ने की बड़ी घोषणाएं | वनइंडिया हिंदी

    अर्पित माथुर ने आईआईटी के डायरेक्टर के साथ एमओयू किया है। 8 करोड़ रुपए की राशि में से 7.5 करोड़ मशीन इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस से।टर बनाने में खर्च होंगे। जबकि 55 लाख स्कॉलरशिप देने के लिए कॉर्पस फंड स्थापित करने में आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+