केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर, शाह के दौरे को लेकर है यह तैयारी

जयपुर, 9 सितम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। शाह यहां जोधपुर में आयोजित होने वाली भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अमित शाह शुक्रवार की शाम 6.30 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट स्टेशन पहुंचेंगे। वे बीएसएफ ऑफिसर इंस्टिट्यूट में रात्रि विश्राम करेंगे।

amit shah

अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम

अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम 6.30 बजे जैसलमेर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद शाह 6.55 बजे डाबला स्थित बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। यहां शाम 7 से 8 बजे तक सेना के अधिकारी उन्हें ब्रीफ करेंगे। वे बीएसएफ ऑफिसर इंस्टिट्यूट में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 9.40 बजे तनोट माता मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद सुबह 11.10 बजे वे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम

अमित शाह के दौरे का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम 6.30 बजे जैसलमेर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद शाह 6.55 बजे डाबला स्थित बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। यहां शाम 7 से 8 बजे तक सेना के अधिकारी उन्हें ब्रीफ करेंगे। वे बीएसएफ ऑफिसर इंस्टिट्यूट में रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 9.40 बजे तनोट माता मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद सुबह 11.10 बजे वे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

बॉर्डर टूरिज्म की समीक्षा करेंगे

बॉर्डर टूरिज्म की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने जैसलमेर दौरे के दौरान तनोट माता के दर्शन करने के बाद बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में तनोट कॉन्प्लेक्स को पर्यटकों के लिए आकर्षण के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान के पर्यटन विभाग ने इसे लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 17.67 करोड रुपए मंजूर किए थे। इसकी व्यवस्थाओं को लेकर ही शाह जैसलमेर आ रहे हैं।

शाह की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

शाह की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के इंतजाम किए गए हैं। शाह के दौरे के दौरान किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए राजस्थान सरकार ने 115 को जवान और थानेदार और 125 आईपीएस अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

प्रदेश भाजपा की तैयारियां

प्रदेश भाजपा की तैयारियां

भाजपा की राजस्थान इकाई केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को जोधपुर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। अमित शाह के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, बैठक के प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और चंद्रशेखर भी जोधपुर में है। अमित शाह जोधपुर में आयोजित होने वाली ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+