जयपुर में बेकाबू ट्रक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में भीषण सड़क हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दे कि घटना जयपुर के खो नागोरियां पुलिस थाना इलाके की है। यहां चंद्र महल मैरिज गार्डन के सामने ट्रैफिककर्मी पतराम ने यातायात नियमों को तोड़कर आ रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने की बजाय ट्रैफिककर्मी पर ही ट्रक चढ़ा दिया और उसे घसीटते हुए करीब 500 मीटर तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैफिककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश की। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए ट्रैफिक एसपी आदर्श सिद्धू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। बता दें कि पुलिस ने त्वरित गति से कार्य करते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर ट्रक चालक को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रैफिककर्मी का नाम पतराम है। पतराम आगरा रोड चंद्र महल के सामने ड्यूटी का निर्वहन कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications