शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप व बाइक की टक्कर
जयपुर, 11 मई। राजस्थान में जयपुर जिले के फागी पुलिस थाना क्षेत्र के चकवाड़ा सड़क मार्ग पर चकवाड़ा गांव के समीप मंगलवार रात साढ़े आठ बजे पिकअप और मोटर साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप भी पलटी गई। पिकअप में सवार 10 लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
फागी थाना के सहायक उप निरीक्षक शुभाष सामोता ने बताया कि सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार फागी निवासी आयुष पुत्र शिखर चंद जैन उम्र 23 वर्ष निवासी फागी कठमाना वाले और अंशु जैन पुत्र कमलेश जैन बजाज की मौत हुई है। दोनों चकवाड़ा से फागी जा रहे थे। किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का फागी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया।












Click it and Unblock the Notifications