सोनिया गांधी से मिलने तभी आना जब इस्तीफा जेब में हो, फिर दिनभर फोन की घंटी बजने का इंतजार करते रहे अशोक गहलोत
जयपुर, 29 सितंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर पूरे दिन के गहमागहमी का माहौल बना रहा। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत को कड़ा संदेश दिया है। हाईकमान ने गहलोत को स्पष्ट कर दिया कि वे सोनिया गांधी से मिलने की उम्मीद तभी करें। जब वे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। सोनिया से मिलने का समय लेने की प्रतीक्षा किसी बिंदु से जुड़ी हुई है। इससे साफ हो गया था कि अशोक गहलोत दिल्ली तभी जाएंगे। जब उन्हें सोनिया गांधी से मिलने का समय मिल जाएगा।


दिनभर फोन की घंटी बजने का इंतजार करते रहे गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने का समय लेने की प्रतीक्षा में में दिनभर टेलीफोन आने का इंतजार करते रहे। लेकिन टेलीफोन की घंटी नहीं बजी। दिनभर में बार-बार अशोक गहलोत की दिल्ली रवानगी का समय बदलता रहा। उनके नजदीकी नेता मीडिया के जरिए दिल्ली जाने में देरी की अलग-अलग वजह बताते रहे। देर शाम अशोक गहलोत दिल्ली के लिए रवाना हुए।

करीबी नेताओं के साथ दिनभर चला चर्चा का दौर
मुख्यमंत्री आवास पर अशोक गहलोत दिन भर अपने नजदीकी मंत्रियों और नेताओं के साथ चर्चा करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, धर्मेंद्र राठौड़, महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अनेक नेता मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को विशेष तौर पर मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर उनसे चर्चा की गई। चर्चा के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया के जरिए दावा किया कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का बार-बार बदलता रहा समय
मीडिया में दिनभर यह खबर चलती रही कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन उनके दिल्ली दौरे का समय लगातार बदलता रहा। पहले मुख्यमंत्री का दोपहर 12:30 बजे दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। इसके बाद मीडिया में खबर आई कि गहलोत दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। फिर उसके बाद शाम और बाद में रात को मुख्यमंत्री के दिल्ली रवाना होने के कयास लगाए जाते रहे। पार्टी सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी राजस्थान के मसले को लेकर गंभीर हैं। मुख्यमंत्री देर शाम तक जयपुर में ही रहे और दिल्ली जाने का उनका कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। इसके बाद विशेष विमान से गहलोत दिल्ली के लिए रवाना हुए।












Click it and Unblock the Notifications