भंवरलाल शर्मा नहीं रहे : राजस्थान में 6 बार MLA, 3 बार BJP प्रदेशाध्यक्ष बने, PM मोदी ने फोन कर पूछे थे हाल-चाल

जयपुर। राजस्थान के भाजपा दिग्गत नेता भंवरलाल शर्मा नहीं रहे। शुक्रवार शाम को 97 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। भंवरलाल शर्मा राजस्थान से छह बार विधायक और तीन बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। शनिवार को जयपुर के चांदपोल स्थित मुक्तिधाम में शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।

राजस्थान के राजनीतिक हलकों में शोक

राजस्थान के राजनीतिक हलकों में शोक

भंवरलाल शर्मा के निधन से राजस्थान के राजनीतिक हलकों में शोक छा गया। शर्मा पूर्व की राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे चुके थे। उनके निधन की खबर के बाद जयपुर स्थित निवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और सांसद रामचरण बोहरा समेत कई नेता पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने भंवरलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने भी भंवर लाल शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

 लॉकडाउन में पीएम मोदी ने किया फोन

लॉकडाउन में पीएम मोदी ने किया फोन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने लिए के लागू किए गए लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से फोन के जरिए संपर्क कर हालचाल जाना था। इनमें पंडित भंवरलाल शर्मा भी शामिल थे। फोन पर बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने भंवरलाल शर्मा से पूछा कि आपके वहां माहौल कैसा है। तब फोन पर जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि कारोना से बचाव के लिए राष्ट्रहित में लिए गए आपके निर्णय बहुत उत्तम है। पूरा देश आपके साथ है।

सादगी उनकी पहचान थी

सादगी उनकी पहचान थी

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भंवरलाल शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी। सादगी, ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार जन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गहलोत-पायलट ने भी जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भंवरलाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें ट्वीट पर लिखा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा जी के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

भंवरलाल शर्मा का राजनैतिक जीवन परिचय

1964 में नगर परिषद के चेयरमैन।

1971 में किशनपोल से चुनाव लड़ा।
1975 में आपातकाल में सत्याग्रह कर कारागार में रहे।
1977 में हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतकर पहली बार विधयक बने।
1978 में पहली बार मंत्री बने। उच्च शिक्षा, स्वयत्तशासन नगरीय विकास, आवासन व खेल मंत्री बने।
1980 से 1990 तक विधायक।
1989 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।
1990 में फिर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्वयत्तशासन, नगरीय विकास, आवासन व खेल मंत्री बने।
2000 से 2002 तक तीसरी बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+