सावधान ! जयपुर में सुरेश यादव ने जूते की डोरी के बांधने के बहाने युवतियों के 200 गंदे वीडियो बना लिए

जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक ऐसे सनकी युवक को पकड़ गया है, जिसने सार्व​जनिक स्थानों पर घूमतीं दर्जनों युवतियों के सैकड़ों आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। फिलहाल आरोपी पुलिस के शिकंजे में है।

कौन है आरोपी सुरेश यादव?

कौन है आरोपी सुरेश यादव?

आरोपी सुरेश यादव सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के गांव गोपालपुरा का रहने वाला है। फाइनेंस का काम करता है। दो बच्चों का पिता है। यह पिछले दिनों माउंट आबू गया था। वहां के एक होटल में ठहरा तो उसी कमरे में गुजरात के दो लड़के भी रुके हुए थे। उन्होंने सुरेश यादव को लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने की यह ट्रिक बताई। इसके बाद सुरेश हर सप्ताह सीकर से जयपुर वीडियो बनाने आता था।

कौनसी लड़कियों के वीडियो बने?

कौनसी लड़कियों के वीडियो बने?

जयपुर पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए सुरेश यादव उन लड़कियों की तलाश में रहता था, जो फ्रॉक, स्कर्ट या वन पीस पहने होते थीं। खासकर सुरेश उन लड़कियों के वीडियो बनाने को प्राथमिकता देता था, जो अपने आस-पास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं।

 कहां पर बनाता गंदे वीडियो?

कहां पर बनाता गंदे वीडियो?

गंदे वीडियो बनाने के लिए सुरेश यादव भीड़भाड़ वाली जगहों को चुनता था, जिनमें पर्यटन स्थल, बाजार, शॉपिंग माल आदि। सुरेश ने ज्यादातर वीडियो जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल, अलबर्ट हॉल, आमेर महल, हवामहल, जलमहल, गौरव टावर, परकोटा समेत कई जगहों पर बनाए हैं। गोलगप्पे, चाट का ठेला व बसों में भी वीडियो बनाए गए हैं।

 कैसे बनाता था आपत्तिजनक वीडियो?

कैसे बनाता था आपत्तिजनक वीडियो?

आरोपी सुरेश यादव फ्रॉक, स्कर्ट या वन पीस पहने खड़ी लड़कियों के पास जाता था। फिर अपने जूते की डोरी बांधने का नाटक करता। खुद जमीन पर बैठ जाता और इस दौरान वह अपने मोबाइल का वीडियो कैमरा चालू कर उसे भी जमीन पर रख लेता था। फिर एक से दो मिनट का वीडियो बना लेता था।

 सुरेश यादव क्या करता था इन वीडियो?

सुरेश यादव क्या करता था इन वीडियो?

जयपुर पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश कुमार यादव ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह ये अश्लील वीडियो खुद देखने के लिए बनाता था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल में जुटी है कि सुरेश वीडियो किसी ओटीटी प्लेटफार्म को बेचे तो नहीं हैं। साथ ही सुरेश के इस गंदे खेल में और कौन-कौन शामिल है।

 शातिर सुरेश कैसे आया पकड़ में?

शातिर सुरेश कैसे आया पकड़ में?

सुरेश को आमेर महल के पास से सोमवार को पकड़ गया है। यह आमेर महल देखने आई महिला पर्यटकों का पीछा करते हुए स्कर्ट पहनी युवती के पास बैठकर बार-बार अपने जूते की डोरी बांध रहा था। इसी दौरान जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वॉड की पुलिस कांस्टेबल प्रेमलता वहां तैनात थीं। प्रेमलता को सुरेश की हरकतों पर शक हुआ तो उसे पकड़कर मोबाइल चेक किया तो उसमें युवती की हवा में उड़ती स्कर्ट के नीचे पैरों का वीडियो था।

 कितने वीडियो बना लिए सुरेश ने?

कितने वीडियो बना लिए सुरेश ने?

कांस्टेबल प्रेमलता की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ आमेर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस जांच में सुरेश के मोबाइल में युवतियों के दो सौ से ज्यादा गंदे वीडियो मिले हैं।

कैसे बचे ऐसे सनकी से?

कैसे बचे ऐसे सनकी से?

एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश कहते हैं कि सुरेश यादव का मामाला चौंकाने वाला है। जयपुर में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को जागरूक रहने की दरकार है। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति पीछा करता, आस-पास घूमता या बार-बार जूते की डोरी बांधता मिले तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत जयपुर ​पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1090, 100,112 नंबर, व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764868200 और 7300363636 पर सूचना देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+