Shweta Tiwari Murder Case Jaipur : रोहित ने 20 हजार की सुपारी देकर करवाई पत्नी-बेटे की हत्या

जयपुर। राजधानी के जगतपुरा स्थित यूनिक टावर में श्वेता तिवारी और उसके 21 माह के बेटे श्रीयम की हत्या के मामले का शुक्रवार को जयपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने श्वेता के पति रोहित तिवारी और रोहित के दोस्त सौरभ उर्फ राज चौधरी को गिरफ्तार किया है।

तीन जनवरी को बनाई योजना

तीन जनवरी को बनाई योजना

जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि रोहित तिवारी और सौरभ उर्फ राज चौधरी ने तीन जनवरी 2020 को होटल फ्लाइट व्यू में श्वेता और उसके बेटे की हत्या का प्लान बनाया था। इसके पीछे रोहित का मकसद जिंदगी नए सिरे से शुरू करना था।

 ऐसे हुई सौरभ से दोस्ती

ऐसे हुई सौरभ से दोस्ती

बता दें कि रोहित तिवारी ​मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। रोहित की शादी कानपुर की श्वेता तिवारी से 24 जनवरी 2011 को हुई थी। दोनों के 21 माह का बेटा श्रीयम था। रोहित वर्तमान में जयपुर सांगानेर एयरपोर्ट स्थित इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जयपुर से पहले रोहित की पोस्टिंग उदयपुर में हुई थी। वहां पर हरिसिंह से जान पहचान हुई थी। हरिसिंह ने रोहित को अपने जयपुर निवासी साले सौरभ से मिलवाया था। फिर रोहित की पोस्टिंग जयपुर हो गई तो सौरभ और रोहित के बीच दोस्ती बढ़ गई।

दोस्त को हत्या करने फ्लैट पर भेजा

दोस्त को हत्या करने फ्लैट पर भेजा

पुलिस के अनुसार श्वेता तिवारी और श्रीयाम हत्याकांड का मास्टर माइंड रोहित तिवारी ही निकला है। पुलिस को गुमराह करने के लिए रोहित खूब चाल चली, मगर गुनाह छिप नहीं सका। योजनानुसार मंगलवार की शाम को रोहित ने सौरभ को श्वेता की हत्या करने के लिए अपने जगतपुरा के यूनिक टॉवर में स्थित अपने फ्लैट नंबर 130 में भेजा और खुद सुबह से घटना की सूचना मिलने तक सांगानेर एयरपोर्ट स्थित कार्यालय में ही रहा।

अदरक कूटने की मूसली से ली जान

अदरक कूटने की मूसली से ली जान

सौरभ योजनानुसार रोहित के फ्लैट नंबर 130 पहुंचा। श्वेता पहले से ही सौरभ को जानती थी। इसलिए उसने सौरभ को घर में प्रवेश करने दिया और उसे चाय बनाकर पिलाई। इसी दौरान सौरभ ने अदरक कूटने वाली मूसली से श्वेता के सिर में वार किया, जिससे वह अचेत हो गई। फिर सौरभ ने उसका चाकू से गला रेत दिया। श्वेता की हत्या करने के बाद उसने 21 माह के बेटे श्रेयाम को भी मार दिया। उसका शव रोहित के फ्लैट नंबर 130 के पीछे की तरह झाड़ियों में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+