श्वेता डाहड़ा : शादी के 23 बाद जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब, 19 साल की बेटी ने 22 सुंदरियों को छोड़ा पीछे
जयपुर, 24 मार्च। मिलिए जयपुर की श्वेता डाहड़ा से। इन्होंने साबित कर दिखाया कि कामयाबी की राह में उम्र कोई बाधा नहीं है। श्वेता ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लेटिनम कैटेगरी में विनर का ताज जीता है। 23 पहले इनकी शादी हुई थी। ये 19 साल की बेटी की मां है।

श्वेता की अगली मंजिल दुबई
श्वेता जब रैंप पर कैटवॉक करती हैं तो मॉडलिंग में अच्छे-अच्छों को मात दे देती हैं। अब श्वेता की अगली मंजिल दुबई होगी, जहां नवंबर में वह मिसेज यूनिवर्स 2022 पेजेंट के लिए डिफरेंट स्टेट की विनिंग डिवा के साथ कॉम्पीट करेंगी। श्वेता ने 22 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लैटिनम कैटेगरी (35-47 एज ग्रुप) का ताज पहना।

शादी भी एक आर्मी अफसर से हुई
श्वेता कहती हैं कि बचपन से ही वे कल्चरल डांस, म्यूजिक, सिंगिंग, फैशन में एक्टिव रही हैं। स्कूल टाइम में कई प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करती रही हैं। सिंगिंग में भी नेशनल लेवल पर परफॉर्म किया। श्वेता के पिता आर्मी में थे, इसलिए उनकी शादी भी एक आर्मी अफसर से हुई।

ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी
श्वेता बताती हैं कि अक्सर शादी के बाद इस तरह की एक्टिविटी छूट जाती हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने सालों बाद वे किसी ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी, लेकिन उनके पति ने हमेशा इस तरह के इवेंट्स में पार्टिसिपेट करने के लिए एनकरेज किया।

15 साल का बेटा 10वीं क्लास में
बता दें कि जयपुर की रहने वाली श्वेता के पति कर्नल रमन डाहड़ा हैदराबाद में पोस्टेड हैं। उनके दो बच्चे हैं। 15 साल का बेटा 10वीं क्लास में है। इनके दो बच्चे हैं। 15 साल का बेटा 10वीं क्लास में है। 19 साल की बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications