जयपुर से दिल्ली की राह होगी आसान, इस रास्ते से ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
राजस्थान में जयपुर से दिल्ली जाने वालों की राह आसान होने वाली है। दिल्ली के सफर के लिए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करने के लिए जयपुर से बांदीकुई फोरलेन एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है।
जयपुर से दिल्ली की राह अब आसान होने जा रही है। जयपुर से दिल्ली का सफर अब ना केवल और ज्यादा आसान होगा, बल्कि सफर में लगने वाले समय की भी काफी बचत होगी। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 1368 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 66.916 किलोमीटर लंबे बांदीकुई-जयपुर फोरलेन एक्सप्रेस-वे का निमार्ण कार्य प्रगति पर है। परियोजना के तहत जयपुर को दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधे कनेक्टीविटी प्रदान की जाएगी।

जयपुर से दिल्ली के सफर का समय होगा कम
अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार शर्मा ने जयपुर जिले के बगराना तहसील में 20 हैक्टेयर अवाप्त भूमि के लिए 180 करोड़ रुपये का मुआवजा आर्डर जारी किया। जिसके बाद किसानों और भूखण्ड धारियों को शीघ्र ही बगराना गांव में अवाप्त की गई भूमि का मुआवजा वितरित किया जाएगा। बगराना में क्लोवरलीफ (इन्टरचेन्ज) का निर्माण किया जाएगा। जिससे रिंग रोड़ एवं आगरा-जयपुर रोड के ट्रेफिक को बांदीकुई से जयपुर स्पर परियोजना से सीधे कनेक्टीविटी प्रदान की जाएगी। जिसके चलते जयपुर से दिल्ली की दूरी कम होगी और यात्रा का समय घटकर ढाई घंटे रह जाएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे को करेगा कनेक्ट
बांदीकुई जयपुर फोरलेन एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद यह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधे कनेक्टिविटी देगा इससे दिल्ली से जयपुर का सफर और आसान हो जाएगा 1368 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जयपुर से दिल्ली का सफर मात्र ढाई घंटे का हो जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications