Rajasthan में भाजपा में नेतृत्व को लेकर रार, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव के बयान से गरमाई सियासत

राजस्थान में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर के बयान से एक बार फिर सियासत गरमा गई है। अलका गुर्जर ने निवाई में गजेंद्र सिंह तो आमेर में राजेंद्र राठौड़ ने सतीश पूनिया पर भरोसा जताया है।

Rajasthan में चुनावी साल में भाजपा में भी नेतृत्व को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर ने निवाई में जन आक्रोश सभा के दौरान बड़ा बयान देकर आगामी सीएम चेहरे को लेकर भाजपा में सियासी हलचल पैदा कर दी है। गुर्जर ने मंच से कहा कि वे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से निवेदन करती है कि अब वे ही राजस्थान का नेतृत्व करें और इस जन विरोधी सरकार का अंत करें। अलका गुर्जर ने कहा कि उन्होंने जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पानी पिलाया है। अलका गुर्जर के इस बयान के बाद एक बार फिर बीजेपी की तरफ से चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इधर आमेर क्षेत्र की जन आक्रोश सभा में राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पूरे राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ चल रही भाजपा की जन आक्रोश सभाओं के शिल्पकार बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जो राकेट की तरह प्रवास करते हैं। हम सभी नेता इनके नेतृत्व में भाजपा के मिशन 2023 में जुटे हुए हैं।

gajendra singh shekhawat

चुनाव से पहले हो सकती है खींचतान

विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर भाजपा ने किसी भी विवाद से बचने के लिए संगठन की ताकत और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश में नेतृत्व को लेकर भाजपा नेताओं के बीच खींचतान शुरू हो सकती है।

gajendra singh shekhawat

पार्टी का आदेश सर्वोपरि

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अगले मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि वह किसी भी दौड़ में अपने को शामिल नहीं मानते हैं। उन्होंने सदा ही पार्टी का आदेश सर्वोपरि माना है। पार्टी उन्हें जहां भी और जैसी भी जिम्मेदारी निभाने का आदेश देगी। वह उसे निभाएंगे।

rajendra rathore

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+