रामप्रसाद मीणा केस जयपुर: इन 8 बातों पर सहमति बनने पर 6 दिन बाद धरना समाप्‍त

जयपुर के रामप्रसाद मीणा ने 17 अप्रैल को मंत्री महेश जोशी समेत अन्य व्यक्तियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया था। परिजन छह दिन से धरने पर बैठे थे।

Ramprasad Meena Case Jaipur

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में दिया जा रहा धरना शनिवार को छठे दिन समाप्‍त हो गया। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। शनिवार को भाजपा नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और प्रशासन के बीच आठ मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्‍त करने का निर्णय किया गया।

Ramprasad Meena Case Jaipur

उल्‍लेखनीय है कि जयपुर में रामप्रसाद मीणा ने राजस्‍थान सरकार में मंत्री महेश जोशी समेत कई व्‍यक्तियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 17 अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह आरोप लगाता दिखा। रामप्रसाद मीणा के परिजनों के आरोप है कि जमीन के सम्‍पूर्ण दस्‍तावेज होने के बाद मंत्री महेश जोशी उन्‍हें उनकी जमीन पर मकान नहीं बनाने दे रहे हैं।

इधर, शनिवार को डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और रामप्रसाद मीणा के परिजनों ने जयपुर कमिश्‍नर आनंद श्रीवास्‍तव, डीआईजी कुंवर राष्‍ट्रदीप, डीसीपी नोर्थ रश्मि डोगरा आदि के साथ वार्ता की, जिसमें आठ बातों पर समति बनी। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

इन मांगों पर बनी सहमति

1. डेयरी बूथ का आवंटन।
2. पुत्र को नगर निगम में संविदा पर नौकरी।
3. नगर निगम के अधिकारी नीरज तिवाड़ी का निलंबन होगा। बाकियों के खिलाफ जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
4. रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले जिनका नाम लिया उनमें पांच लोगों की गिरफ्तारी होगी। शेष दोषी एवं मंत्री महेश जोशी से पूछताछ की जाएगी और दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
5. पीड़ित परिवार के मकान निर्माण कराने की व्यवस्था।
6. गिरधारी जी के मंदिर में आम जनता को दर्शन की व्यवस्था।
7. 300वर्ष पुराना गिरधारी मंदिर के हेरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़, अवैध निर्माण और मंदिर के परकोटे में हो रही व्यावसायिक गतिविधि को नगर निगम 15 दिन में जांच कर अवैध निर्माण को हटाएगा।
8. 50 लाख रुपये पीड़ित परिवार को समाज की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+