राज्यसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने एक भी राजस्थानी को नहीं बनाया प्रत्याशी, चिंतन शिविर के बाद बाहरघात
जयपुर, 30 मई। राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस ने राज्यसभा की चार सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए हैं। भाजपा ने जहां राजस्थान से वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को टिकट दिया है। वहीं, राजस्थान कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची ने सबको चौंका दिया है।

Recommended Video
हाल ही उदयपुर के शिविर में पार्टी की दशा-दिशा व प्रत्याशी चयन पर पर चिंतन करने के बाद अब राज्यसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने बाहरी को उम्मीदवार को बनाया है। कांग्रेस ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के अपने तीनों प्रत्याशी घोषित कर दिए, मगर इनमें एक भी नेता राजस्थानी नहीं है।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2022 में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान में 4 जुलाई को रिक्त हो रही राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। 24 मई को अधिसचूना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 मई अंतिम तिथि है। 10 जून को मतदान होगा।
राजस्थान से कांग्रेस ने नई दिल्ली के मुकुल वासनिक, हरियाणा के रणदीप सुरजेवाला व यूपी के प्रमोद तिवारी को राज्यसभा चुनाव 2022 में उम्मीदवार बनाया है। तीनों ही बाहरी हैं। कांग्रेस के ये तीनों प्रत्याशी जीते तो राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशियों की संख्या 6 हो जाएगी। इनमें सिर्फ नीरज डांगी राजस्थान से हैं।
बता दें कि राजस्थान में बाहरी को प्रत्याशी बनाए जाने की सियासी गलियारों में खूब चर्चा भी हो रही। निर्दलीय विधायक व सीएम के सलाहकार संयम लोढा ने सोशल मीडिया पर पूछा-कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं?
उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 में विधायकों की संख्या के बल के लिहाज से कांग्रेस का पलड़ा भारी है। राजस्थान में कांग्रेस के पास खुद व समर्थित विधायकों की संख्या 109 है। राज्ससभा सांसद की प्रत्येक सीट के लिए 40 विधायकों की दरकार है। ऐसे में 13 निर्दलीय गेमचेंजर होंगे। वहीं, भाजपा के एक प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही।












Click it and Unblock the Notifications