Students Union Election Result : राजस्‍थान विवि में मतगणना शुरू होते ही विवाद, जानिए कहां-कौन जीता?

Students Union Election Result : राजस्‍थान विवि में मतगणना शुरू होते ही विवाद, जानिए कहां-कौन?

जयपुर, 27 अगस्‍त। राजस्‍थान छात्रसंघ चुनाव 2022 में शनिवार को मतों की गणना की जा रही है। चुनाव परिणाम आना शुरू भी हो गए हैं। मतगणना को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर, जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर, कोटा यूनिवर्सिटी और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी की गई है।

Rajasthan Students Union Election Result


कहां से कौन जीता?

जयपुर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

महारानी कॉलेज में मानसी अध्यक्ष पद पर जीती हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कपिसा, महासचिव पद पर ज्योति राठौड़ और संयुक्त सचिव पद पर शहनाज बानो विजेता घोषित की गई हैं।

राजस्थान कॉलेज से लक्ष्यराज चुण्डावत अध्यक्ष पद पद चुने गए हैं। राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष, राहुल कुमार मीणा- जनरल सेकेटरी, संयुक्त सचिव पर रोहित चौधरी ने जीत दर्ज की है।

महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर- अध्यक्ष, गोविंद सिंह- उपाध्यक्ष, सार्थक- महासचिव, अतुल शर्मा- संयुक्त सचिव बने हैं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी 5 इयर लॉ में अभय चौधरी- अध्यक्ष, अंकित जिंदल- महासचिव, मनजीत चौहान- उपाध्यक्ष, तनु जिंदल- संयुक्त सचिव पद पर विजयी रहे।

जयपुर कॉमर्स कॉलेज में आदित्य शर्मा, अध्यक्ष, आशीष महावर, उपाध्यक्ष, विशेष चंदोलिया, महासचिव, विजय शर्मा, संयुक्त सचिव बने हैं।

भरतपुर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

भरतपुर के महाराज सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के हितेष फौजदार को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने एनएसयूआई के पुष्पेंद्र व निर्दलीय राहुल शर्मा को हराया।

कोटा छात्रसंघ चुनाव परिणाम

कोटा के जेडीबी साइंस कॉलेज में NSUI की अंजलि मीणा ने जीत दर्ज की है। अंजलि को 443 और निर्दलीय नीलू मीणा को 35 वोट मिले।

धौलपुर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

धौलपुर के लॉ कॉलेज में एबीवीपी के राहुल जाट ने एनएसयूआई के हर्ष मुद्गल को हराया है। गर्ल्स कॉलेज में एनएसयूआई की शिवानी शर्मा ने एबीवीपी की तनु परिहार को 104 वोट से शिकस्त दी है।

जैसलमेर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

जैसलमेर के मिश्रीलाल सांवल कॉलेज में NSUI का पैनल जीता।

उदयपुर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज से मूमल चूंडावत ने जीत दर्ज की है। जयपुर के महाराजा कॉलेज में संदीप गुर्जर ने अध्यक्ष पर जीत हासिल की है। गोविंद सिंह उपाध्यक्ष, सार्थक महासचिव और अतुल शर्मा ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

चूरू छात्रसंघ चुनाव परिणाम

चूरू के गर्ल्स कॉलेज में NSUI की जया शर्मा ने एबीवीपी की वर्षा ठठेरा को 19 वोटों से हरा दिया है। कन्या कॉलेज में कुल 156 मतदान में से जया शर्मा को 84 वोट मिले, जबकि वर्षा ठठेरा को 65 वोट मिले।

सीकर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

सीकर के कटराथल स्थित शेखावाटी विश्‍वविद्यालय के पहले अध्यक्ष SFI के विजेंद्र कुमार ढाका बने हैं। इन्होंने 25 वोट से जीत दर्ज की है। शेखावाटी यूनिवर्सिटी से पूरा SFI का पैनल जीता है। उपाध्यक्ष जय कुमार 43 वोट, महासचिव रेहान 21 वोट से जीते है। संयुक्त सचिव ओमप्रकाश डूडी निर्विरोध जीते है।

अलवर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

अलवर की मत्स्य विश्‍वविद्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्र गुर्जर को विजेता घोषित किया गया है। यहां एबीवीपी और एनएसयूआई ने कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था। यहां सिर्फ 131 वोट थे। सुभाष गुर्जर 8 वोटों से जीते हैं।

सवाई माधोपुर छात्रसंघ चुनाव परिणाम

सवाई माधोपुर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सावित्री गुर्जर अध्यक्ष पद पर 16 मतों से विजयी।

दौसा छात्रसंघ चुनाव परिणाम

दौसा महिला कालेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की यतिका शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर फोरंती मीना, महासचिव पद पर ममता सैनी निर्विरोध और संयुक्त सचिव पर मुस्कान बानो जीतीं।

बांसवाड़ा छात्रसंघ चुनाव परिणाम

बांसवाड़ा के गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी के केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने बाजी मारी है। यहां परिषद के प्रत्याशी सुनील सुरावत ने ST/SC व NSUI गठबंधन के उम्मीदवार भगवतीलाल कटारा को हराकर मैदान जीता है। अध्यक्ष पद के सुरावत को 180, गठबंधन के कटारा को 51 व भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को राहुल डामोर को 82 वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+