लॉकडाउन का असर : राजस्थान के मशहूर जादूगर आरजे सम्राट सब्जी बेचने को हुए मजबूर

धौलपुर। एक समय था जब जादूगर अपने हाथ की सफाई से सभी वर्ग को अचंभित कर हंसने पर मजबूर कर देता था, मगर वर्तमान में लॉकडाउन की वजह से स्वयं जादूगर की हंसी गायब हो गई है। हम बात कर रहे है जादूगर आरजे सम्राट की जो धौलपुर की गलियों में रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन चला रहा है। आरजे सम्राट का नाम राजस्थान में फेमस जादूगर का है। आरजे सम्राट को अपनी जिंदगी का गुजारा करने के लिए अलग राह अपनानी पड़ गई है। आखिर उन्हें सब्जी बेचने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। खुद आरजे सम्राट ने बताया कि घर को चलाने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा इसीलिए सब्जी बेचकर गुजर-बसर कर रहा हूं।

Rajasthans famous magician RJ Samrat Become Selling Vegetables

लॉकडाउन में जीवन यापन मुश्किल

उनका सारा सामान भिंड जिले में था तभी लॉकडाउन हो गया। ऐसे हालात में मैं वहां से कोई सामान लेकर नहीं आ सका। इस बीच लॉकडाउन का समय बढ़ गया है। तब तक घर पर बैठकर जीवन चलाना मुश्किल हो रहा, ऐसे में सब्जी बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है।

गुलाब जी चाय वाले नहीं रहे : गुलाबी नगर जयपुर में 50 साल से घोल रहे थे 'रिश्तों' में मिठास

जादूगर के तौर पर बीते 15 साल में सैकड़ों शो कर लोगों को हंसाने का काम करने वाले आरजे सम्राट के इस तरह से सब्जी बेचने की चर्चा हर तरफ है। हालांकि, ये विडंबना ही कहेंगे कि एक जादूगर को अपनी जिंदगी के गुजारे के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।

चार सौ से ज्यादा शो किए

उन्होंने बताया कि जीवन में नहीं सोचा था कि ये भी करना पड़ेगा। जादूगर आरजे सम्राट का असली नाम राजू महौर है। उन्होंने बताया कि अब तक मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में 400 से ज्यादा शो कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+