DSP हीरालाल व महिला कांस्टेबल Viral Video कांड में बड़ा खुलासा, एक साल में 5500 बार किया फोन

जयपुर, 23 सितम्बर। राजस्थान पुलिस में ब्यावर डीएसपी रहे हीरालाल सैनी और जयपुर की महिला कांस्टेबल के अवैध संबंधों की कहानी में नित नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों का स्विमिंग पूल वाला अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब इनकी कॉल डिटेल देख पुलिसकर्मी दंग रह गए हैं।

पहले डीएसपी ने कहा था कि महिला कांस्टेबल को जानता ही नहीं

पहले डीएसपी ने कहा था कि महिला कांस्टेबल को जानता ही नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद ब्यावर सीओ हीरालाल सैनी ने अपने सफाई में कहा था कि वे महिला कांस्टेबल को जानते तक नहीं। वीडियो एडिट करके बनाया गया है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। अब वाकई जांच में स्पष्ट हो गया है कि डीएसपी सफेद झूठ बोल रहे थे। यह हम नहीं बल्कि डीएसपी व महि​ला के बीच हुई बातचीत का​ रिकॉर्ड कह रहा है।

अश्लील वीडियो कांड में 20 आरोप लगाए गए

अश्लील वीडियो कांड में 20 आरोप लगाए गए

राजस्थान पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद हीरालाल सैनी से दो चार्जशीट तामील करवाई गई हैं। डीएसपी व महिला कांस्टेबल पर अश्लील वीडियो कांड में 20 आरोप लगाए गए हैं, जिनमें से 16 आरोप ऐसे हैं, जो हीरालाल सैनी की विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

एक साल में 5500 बार फोन कॉल, रोजाना औसतन 15 बार बात

एक साल में 5500 बार फोन कॉल, रोजाना औसतन 15 बार बात

पुलिस जांच में डीएसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल की फोन कॉल डिटेल खंगाली गई है, जिसमें पता चला कि इनके बीच बीते एक साल में 5500 बार फोन पर बातचीत हुई है। इस हिसाब से ये रोजाना औसतन 15 बार बात करते थे।

निलंबन के बाद डीएसपी महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पहुंच गया

निलंबन के बाद डीएसपी महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पहुंच गया

डीएसपी हीरालाल सैनी की चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया है कि निलंबन के बाद डीएसपी महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पहुंच गया था जबकि उसे निलंबन अव​धि के दौरान पुलिस मुख्यालय में उपस्थिति देनी थी। इसी तरह वह ब्यावर में डीएसपी रहते हुए उच्चधिकारियों को बताए बिना जिले से बाहर चला जाता था।

क्या है डीएसपी कांस्टेबल वीडियो कांड?

क्या है डीएसपी कांस्टेबल वीडियो कांड?

बता दें कि राजस्थान ​के झुंझुनूं जिले के बड़ागांव निवासी हीरालाल सैनी प्रमोट होकर डीएसपी बना था। बीते तीन साल से ब्यावर में तैनात था। इधर नागौर निवासी महिला जयपुर में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थी। दोनों के बीच पांच साल से दोस्ती थी। 8 सितम्बर को डीएसपी व महिला का स्वीमिंग पूल में छह साल के बेटे की मौजूदगी में अश्लील करते का वीडियो वायरल हुआ था। नौ सितम्बर को इन्हें उदयपुर के होटल से एसओजी ने पकड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+