पेपर लीक के बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती अब समान पात्रता परीक्षा के दायरे में, दो पेपर देने होंगे

जयपुर, 25 मई। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक होने के बाद अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा के दायरे में शामिल किया गया है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय की बजाय राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को दी गई है।

Rajasthan Police Constable Exam 2022

वहीं, सीनियर सैकंडरी स्तर की भर्तियों में लैब इंचार्ज, पंचायतीराज, एलडीसी भर्ती, को सीईटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। स्नातक स्तर की भर्तियों में टैक्स असिस्टेंट, जिला उद्योग अधिकारी, उद्योग निरीक्षक, प्रबंधक उद्योग, ट्रेनिंग कोर्डिनेटर, कोर्डिनेटर सुपरविजन, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती को सीईटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि राजस्थान में 13 मई से 16 मई के बीच राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई थी। 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित पेपर लीक हो गया था, जिसमें जयपुर के झोटवाड़ा की दिवाकर स्कूल का नाम सामने आया और आठ लोगों को पकड़ा गया। परीक्षा निरस्त हो गई। दुबारा होगी।

अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले अभ्यर्थियों को सीईटी की पात्रता लेनी होगी। राजस्थान सरकार ने सीईटी की नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत पटवारी, ग्राम सेवक समेत कई भर्तियों को सीईटी से बाहर कर दिया गया। समान पात्रता परीक्षा के परिणाम की वैधता तीन साल से घटाकर एक साल कर दी गई है। यानी यह परीक्षा हर साल आयोजित होगी।

अब वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, सचिवालय सेवा के लिपिक ग्रेड द्वितीय, अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवग्रीय सेवा के कनिष्ठ सहायक, आरपीएससी लिपिकवग्रीय सेवा के लिपि​क ग्रेड द्वितीय, आबकारी अधीनस्थ सेवा के जमादार ग्रेड द्वितीय और पुलिस अधीनस्थ सेवा के कांस्टेबल के पद पर सीईटी के जरिए भर्ती होगी।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि चयन बोर्ड को समान पात्रता परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इस संबंध में जल्दी ही प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास रहेगा ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+