Rajasthan News: युवाओं ने सीएम गहलोत से साझा किया सपनों के राजस्थान, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Rajasthan News : युवाओं के सपनों का राजस्थान कैसा होगा। इसकी बानगी देखने को मिली जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में जहां मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के तहत युवाओं ने अपने विचार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से साझा किए।

सीएम गहलोत ने वीसी के जरिए किया संवाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेषज्ञों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं के साथ वीसी के जरिए संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने ना केवल राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की बल्कि कैसे जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसे लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में मिशन 2030 को लेकर एक लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अमृता चौधरी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

rajasthan youth

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+